Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
ijeenews
बस्ती में चलती बस में पहुंची यातायात पुलिस, यात्रियों को समझाया_ पार्ट दो #shorts #viral #ijeenews
Basti, Basti
| Oct 10, 2026
#shorts
#viral
#ijeenews
MORE NEWS
बस्ती: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री Harish Dwivedi जी की पूज्य माताजी पंचतत्व में विलीन....
Basti, Basti | Oct 10, 2026
*कासगंज: त्योहारों व नवरात्रि को लेकर SP कासगंज ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* जनपद कासगंज उत्तर प्रदेश 10 अक्टूबर 2026 *कासगंज।* आगामी त्योहारों एवं नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ० पी० सिंह* ने कोतवाली कासगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। *पुलिस अधीक्षक ओ० पी० सिंह* ने बाजारों, प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गश्त के दौरान *एसपी ओ० पी० सिंह* ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा पर सतर्क दृष्टि रखें। धार्मिक स्थलों और पूजा-पंडालों के आसपास विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएं और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाओं पर भी कड़ी निगरानी रखने और उनका समयबद्ध सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के माध्यम से *एसपी ओ० पी० सिंह* ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कासगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। संवाददाता हरी ओम प्रकाश
Basti, Basti | Oct 10, 2026
शारदीय नवरात्र पर प्रज्ञा पूजन भंडार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रौता चौराहे पर सुबह से ही पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लगी रही कतारें, कम दाम पर सामग्री उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता : रामकमल सिंह बस्ती। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रौता चौराहा स्थित प्रज्ञा पूजन भंडार पर पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र की तैयारियों को लेकर महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में प्रतिष्ठान पर पहुंचे। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामग्री की मांग बढ़ने से बाजार में भी चहल-पहल बनी हुई है। प्रज्ञा पूजन भंडार पर भीड़ इस बात का संकेत रही कि श्रद्धालु पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए प्रतिष्ठान को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस संबंध में प्रज्ञा पूजन भंडार के प्रोपराइटर रामकमल सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान की ओर से विगत कई वर्षों से लोगों को कम दाम पर पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उनका उद्देश्य है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सामग्री उचित कीमत पर मिल सके और उन्हें खरीदारी में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह ग्राहकों की सेवा जारी रखी जाएगी। नवरात्र जैसे पावन पर्व पर लोगों को बेहतर सुविधा और कम कीमत पर पूजन सामग्री उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर प्रज्ञा पूजन भंडार पर सुबह से देर तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहने से रौता चौराहे के बाजार में भी रौनक देखने को मिली।
Basti, Basti | Oct 10, 2026
*बस्ती में 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के तहत रोडवेज और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, यातायात नियमों के पालन के दिए निर्देश* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 10 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी यातायात पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के नेतृत्व में जनपद के हाईवे पर संचालित सरकारी रोडवेज और निजी स्लीपर बसों की आज रात में नियमानुसार सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, अनधिकृत संचालन, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा चालकों के वेरिफिकेशन की जांच की गई। इस दौरान बस चालकों और संचालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Basti, Basti | Oct 10, 2026
*सहकार भारती बस्ती मंडल का अभ्यास वर्ग संपन्न, सहकारिता से आत्मनिर्भर समाज निर्माण पर हुआ मंथन* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 10 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और सशक्त समाज निर्माण के उद्देश्य को लेकर सहकार भारती, बस्ती मंडल का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग जनपद बस्ती स्थित ओम सिद्धि विनायक मैरिज हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण और सहकारिता आधारित रोजगार को लेकर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमकार चौधरी ने की, संचालन जिला महामंत्री संजय चौरसिया ने किया, जबकि संयोजन बस्ती विभाग संयोजक शिव प्रसाद चौधरी ने किया। अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह ने संगठनात्मक ढांचे, कार्यपद्धति और कार्यकर्ता निर्माण पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का आधार है। इसे जन-जन तक पहुंचाना ही संगठन का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश के अक्षय ऊर्जा प्रकोष्ठ प्रमुख उमाकांत शर्मा ने स्वावलंबी भारत अभियान और अक्षय ऊर्जा आधारित सहकारी समितियों के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए सहकारी मॉडल को अपनाना समय की मांग है। महिला सशक्तीकरण पर बोलते हुए प्रदेश महिला प्रमुख मीनाक्षी राय ने स्वयं सहायता समूहों (SHG), महिलाओं की भागीदारी, उत्पाद निर्माण और मार्केटिंग की जानकारी दी। प्रदेश सह महिला प्रमुख मधुमिता ने भी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे। वहीं एसएचजी के राष्ट्रीय सह प्रमुख एवं श्रीनिधि क्रेडिट कोऑपरेटिव के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने क्रेडिट सोसाइटियों के गठन, कार्यप्रणाली और वित्तीय सहयोग में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रदेश मंत्री एवं बस्ती मंडल प्रभारी अरुण सिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और नई सहकारी समितियों के गठन की रूपरेखा रखी। अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष ओमकार चौधरी ने कहा कि अभ्यास वर्ग में मिला मार्गदर्शन धरातल पर उतारा जाएगा। ग्राम स्तर तक सहकारिता की अवधारणा को पहुंचाकर समाज के हर वर्ग को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा। इस दौरान महिला सशक्तीकरण, वित्तीय सहयोग, अक्षय ऊर्जा और सहकारिता आधारित रोजगार की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अभ्यास वर्ग में जिला उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, नितेश सिंह, सूर्यमणि पांडेय, जिला संगठन प्रमुख दिवाकर वर्मा, महिला प्रमुख सरिता गौड़, जिला मंत्री मनीष कुमार सहित सहकार भारती बस्ती और संतकबीर नगर जिले के कई पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 10, 2026
*आगामी त्यौहार के दृष्टिगत थाना लालगंज, पर DJ संचालकों के साथ गोष्ठी की गई-* जनपद बस्ती 10 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रूधौली अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा थाना स्थानीय पर नियुक्त अधि0/कर्मचारीगण की मौजूदगी मे आज आगामी त्यौहार नवरात्रि/दशहरा के संबंध में थाना क्षेत्र के DJ संचालको के साथ गोष्टी की गई । गोष्ठी के दौरान शासन व उच्चाधिकारीगण से प्राप्त दिशा-निर्देशों से जिसमें निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय सीमा का पालन करने हेतु सभी को अवगत कराया गया तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अथवा आपत्तिजनक गाने नही बजाने के निर्देश दिए गये । त्योहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का अनुरोध किया गया । सभी को अवगत कराया गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था को जिस किसी भी द्वारा खराब़ करने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही दृढ़ता के साथ की जाएगी । सभी को आगामी त्यौहार की अग्रिम बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
Basti, Basti | Oct 10, 2026
*मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने किया साफ-सफाई और निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, तोरण द्वार व नाला निर्माण का लिया जायजा* जनपद बस्ती 10 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने बस्ती शहर में निर्माणाधीन तोरण द्वार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेसीबी टेलीहैंडलर मशीन पर चढ़कर तोरण द्वार के ऊपरी हिस्से के निर्माण कार्य की प्रगति को बारीकी से देखा तथा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने शहर में चल रहे नाला निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। नाले की खुदाई और निर्माण कार्य को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और मलबे का निस्तारण समय से किया जाए। साथ ही उन्होंने कूड़ा गाड़ी और सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और कचरा प्रबंधन को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश यादव, अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, नगर पालिका की टीम एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 10, 2026
*जनहित गारंटी अधिनियम-2011 पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी* *बस्ती, 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार)।* फुटहिया स्थित डीएम-एसएसपी लॉ कॉलेज में शनिवार को उत्तर प्रदेश जनहित गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं एवं अधिनियम की व्यवस्थाओं के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं कर्मा ग्रुप के चेयरमैन ओ.एन. सिंह ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जनहित गारंटी अधिनियम, 2011 के स्टेट नोडल अधिकारी एवं मुख्य निरीक्षक, राजकीय कार्यालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज डॉ. वी.के. गंगवार तथा बस्ती मंडल के नोडल अधिकारी एवं निरीक्षक अश्वनी कन्नौजिया ने विद्यार्थियों को अधिनियम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। विशेषज्ञ अधिकारियों ने अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं, तय समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जनहित गारंटी अधिनियम किस प्रकार आम जनता को सरकारी सेवाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यशाला में अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनहित से जुड़ी सेवाओं के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने भी अधिकारियों से सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक नीता सिंह एवं कर्मा देवी ग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को कानून की बारीकियों को समझने और भविष्य में समाज सेवा के लिए प्रेरित करने में सहायक साबित होंगी।
Basti, Basti | Oct 10, 2026