*कासगंज: त्योहारों व नवरात्रि को लेकर SP कासगंज ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
जनपद कासगंज उत्तर प्रदेश 10 अक्टूबर 2026
*कासगंज।* आगामी त्योहारों एवं नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ० पी० सिंह* ने कोतवाली कासगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
*पुलिस अधीक्षक ओ० पी० सिंह* ने बाजारों, प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
गश्त के दौरान *एसपी ओ० पी० सिंह* ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा पर सतर्क दृष्टि रखें। धार्मिक स्थलों और पूजा-पंडालों के आसपास विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएं और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाओं पर भी कड़ी निगरानी रखने और उनका समयबद्ध सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के माध्यम से *एसपी ओ० पी० सिंह* ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
कासगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
Basti, Basti | Oct 10, 2026