पहली बार बस्ती स्टेशन पहुँची सरयू-कमला एक्सप्रेस, दिखा कुछ ऐसा नजारा
...
बस्ती। भारत-नेपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती देने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन दोपहर 3:29 बजे स्टेशन पर पहुंची और छह मिनट के ठहराव के बाद 3:35 बजे रवाना हो गई। अयोध्या से चलने के बाद बस्ती इसका तीसरा ठहराव है। करीब 602 किलोमीटर की यात्रा करने वाली यह ट्रेन अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराएगी। इससे धार्मिक पर्यटन और दोनों देशों के बीच आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Basti, Basti | Nov 23, 2026