*बस्ती में 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के तहत रोडवेज और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, यातायात नियमों के पालन के दिए निर्देश*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 10 अक्टूबर 2026
*बस्ती।* पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी यातायात पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के नेतृत्व में जनपद के हाईवे पर संचालित सरकारी रोडवेज और निजी स्लीपर बसों की आज रात में नियमानुसार सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, अनधिकृत संचालन, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा चालकों के वेरिफिकेशन की जांच की गई। इस दौरान बस चालकों और संचालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यातायात पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Basti, Basti | Oct 10, 2026