Public App Logo
Profile Picture

News Express Basti

@newsexpressbst
92Followers
0Following
*जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया UP SSSC लोवर मेंस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, बोलीं - नकलविहीन और निष्पक्ष हो परीक्षा*
           *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 23 अगस्त 2026*
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित *सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025) /08* की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

शनिवार को *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने शहर के दो महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्रों - *एएसएचएस एंड जीआरएस इंटर कॉलेज और एपीएन डिग्री कॉलेज* का निरीक्षण किया। यह परीक्षा PET-2025 के अंतर्गत लोवर डिवीजन के विभिन्न पदों के लिए मुख्य परीक्षा है, जिसमें हजारों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान *डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग देखी, जैसा कि फोटो में दिख रहा है। उन्होंने कैमरों की रिकॉर्डिंग, कार्यशीलता और निगरानी की व्यवस्था को परखा। इसके बाद कक्षाओं में प्रकाश, पंखे, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया।
*जिलाधिकारी* ने केंद्र व्यवस्थापकों को दो टूक कहा कि आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन हो। कोई भी अभ्यर्थी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या पर्ची लेकर अंदर न जा सके। प्रवेश द्वार पर तलाशी अनिवार्य हो और परीक्षा पूरी पारदर्शिता से हो। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी।

                        *संवाददाता हरी ओम प्रकाश,
                    राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Video 1
*कलवारी थाने में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण का दिया निर्देश*
          *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 22 अगस्त 2026*
थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कलवारी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में *जिलाधिकारी  कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने एक-एक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी। अधिकांश मामले जमीन विवाद, आपसी झगड़े और राजस्व से जुड़े थे।

*जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि लेखपाल और कानूनगो पुलिस के साथ मौके पर जाएं और पैमाइश कर विवाद का स्थायी समाधान करें। किसी भी पीड़ित को थाने का चक्कर न लगाना पड़े।

वहीं *पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कलवारी सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

                     *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, 
                 *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
*हरैया में रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, एसएचओ हरैया संजय कुमार ने दिया भाईचारे का संदेश*
         *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 22 अगस्त 2026*
आगामी रक्षाबंधन और बारावफात पर्व को देखते हुए थाना हरैया परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों पर्वों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे *थाना प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार * ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से कहा कि दोनों पर्व प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। सभी को मिलकर पर्व मनाना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए। 

*थानाध्यक्ष संजय कुमार* ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाएं। त्योहारों के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। आयोजकों को प्रशासन के नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

                     *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, 
                  राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
*बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड पर प्रशासन: डीएम-एसपी ने कलवारी तटबंध का किया संयुक्त निरीक्षण*
       जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 22 अगस्त 2026
*संवाददाता, बस्ती:* जनपद में नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने कलवारी क्षेत्र के तटबंधों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान *जिलाधिकारी* ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंधों की मजबूती, पानी के बहाव और कटान की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि तटबंधों पर लगातार निगरानी रखी जाए और मरम्मत सामग्री पूरी तरह तैयार रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

वहीं *पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने क्षेत्रीय थानों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गश्त और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस टीम सक्रिय रहेगी और ग्रामीणों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। साथ ही अफवाहों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

इस संयुक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत करना रहा। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि तटबंधों या जलस्तर से संबंधित किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

                        संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                    राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
हर हर महादेव! 🙏✨ ॐ नमः शिवाय
मोक्ष दायिनी पावन नगरी काशी में देवाधिदेव बाबा विश्वनाथ जी के दिव्य दर्शन और मां गंगा का का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके उपरांत संकट मोचन हनुमान जी, माँ दुर्गा मंदिर, तुलसी घाट, अस्सी घाट गौरी केदारेश्वर नंदी चौक काल भैरव सहित विभिन्न पावन तीर्थ स्थलों के दर्शन कर मन अत्यंत आनंदित और कृतार्थ हो गया। ​महादेव और समस्त देवी-देवताओं की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। 🌸🚩
*कोतवाल बृजानंद सिंह की तत्परता से साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को मिला न्याय, मैट्रिमोनियल के नाम पर ठगे गए 10,976 रुपये 24 घंटे में खाते में वापस*

*बस्ती, 22 अगस्त 2026:* मैट्रिमोनियल साइट पर रिश्ता बताकर ठगी करने वाले साइबर ठगों के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। *थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह* के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने 24 घंटे के अंदर पीड़ित के 10,976 रुपये वापस कराकर मानवता की मिसाल पेश की है।

बैरियहवा निवासी सचिन्द्र कुमार त्रिपाठी पुत्र योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने पुलिस को बताया था कि मैट्रिमोनियल के नाम पर जालसाजों ने उनसे 10,976 रुपये ठग लिए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में *प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह* ने अपनी साइबर टीम आरक्षी आदर्श सिंह और अजय कुमार पाठक को लगाया।

टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर पूरी धनराशि 10,976 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने *कोतवाल बृजानंद सिंह* और उनकी टीम का आभार जताते हुए पुलिस की तत्परता की सराहना की।

*थाना प्रभारी बृजानंद सिंह* ने आम जनता से अपील की है कि मैट्रिमोनियल या किसी भी अनजान कॉल पर पैसा ट्रांसफर करने से पहले पूरी तरह जांच कर लें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 या कोतवाली पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते रकम को बचाया जा सके।

                          संवाददाता हरी ओमप्रकाश 
                     राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Video 7
*विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी कार्रवाई: मंडलायुक्त*
          जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 21 अगस्त 2026
*बस्ती, विकास कार्यों की मंडलीय मासिक समीक्षा बैठक *मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* की अध्यक्षता में गुरुवार को आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल के तीनों जनपदों बस्ती, संतकबीर नगर व सिद्धार्थनगर में संचालित विकास योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की गई।

बैठक में *मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। जिन परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं है, उनकी बाधाओं का तत्काल निस्तारण कर तेजी लाई जाए। गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा, संबंधित अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी करें।

बैठक में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, दैनिक विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, बीज वितरण, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, एंबुलेंस 102, जननी सुरक्षा, दुग्ध मूल्य भुगतान, आधार सीडिंग, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह सहित दर्जनों योजनाओं की समीक्षा की गई।

*मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आपसी समन्वय से कार्य करने, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा और जनहित के कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की प्रगति केवल कागजी रिपोर्टों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका लाभ आमजन को धरातल पर दिखाई देना चाहिए। इसके साथ ही राजस्व वसूली और आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी व आईजीआरएस का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी संतकबीर नगर आलोक कुमार, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., सीडीओ सार्थक अग्रवाल सहित मंडल के सभी मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

                   संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
              राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
*बस्ती परिक्षेत्र के 744 पुलिसकर्मियों को दिया गया व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का अर्द्धदिवसीय प्रशिक्षण*
      जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 20 अगस्त 2026
*बस्ती:* पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में और पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र के नेतृत्व में आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को बस्ती परिक्षेत्र के पुलिसबल के लिए व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का अर्द्धदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की टीम द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में *बस्ती जनपद के 303 पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन्स बस्ती के सभागार में भौतिक रूप से उपस्थित होकर और जनपद संत कबीर नगर के 247 व जनपद सिद्धार्थनगर के 194 पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन VC के माध्यम से* प्रतिभाग किया। इस प्रकार कुल 744 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित हुए।

पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के दोनों प्रशिक्षकों * देव रंजन वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण और डॉ0 रेखा वाजपेयी, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण* द्वारा अत्यंत रोचक तरीके से सहज और सरल भाषा में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
                       *प्रशिक्षण की मुख्य बातें:*
वर्तमान की कांवड़ ड्यूटी जैसी विविध प्रकार की महत्वपूर्ण ड्यूटियों में लगे पुलिसबल को जनसामान्य के साथ प्रभावी संवाद एवं शिष्ट व्यवहार के संबंध में प्रशिक्षित करना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रहा, जो बहुत प्रभावशाली रहा।
सामाजिक कौशल का विकास करने के लिए मुस्कुराहट और बॉडी लैंग्वेज का क्या महत्व होता है, इसको बहुत रोचक उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। *"आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत"* अर्थात "दूसरों के साथ वैसा व्यवहार न करें, जो आपको अपने लिए नहीं पसंद है", संवेदनशील व्यवहार करने के लिए आधारभूत सिद्धांत के रूप में प्रस्तुत किया गया।

विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं के प्रति आदरपूर्ण व्यवहार पुलिसिंग हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसके लिए स्वयं Culture Shaming न करने और किसी को न करने देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
बताया गया कि वर्दी पहनकर अहंकारपूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए। जब आप ड्यूटी पर नहीं होते हैं और एक आम व्यक्ति का जीवन जी रहे होते हैं, तब आप अपने साथ जैसा व्यवहार पुलिस से चाहते हैं, वैसा ही व्यवहार अपनी ड्यूटी करते समय आपको आम जनता से करना होगा। प्रतिदिन कम से कम एक सरकारी कार्य आप सेवाभाव से करना आरम्भ करें।

जापानी पद्धति *काइज़ेन और हठयोग दर्शन* का प्रयोग करके स्वयं को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने की व्यवहारिक विधियाँ बताई गईं।

इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री यशवीर सिंह* ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इस प्रशिक्षण को आधुनिक पुलिसिंग की बहुत बड़ी आवश्यकता के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार जनता की सेवा में कार्यरत रहती है, किंतु फिर भी दुर्व्यवहार की शिकायतों से पुलिस की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। बस्ती जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसबल ने उच्चकोटि के व्यवहार और आचरण का प्रदर्शन करके यह स्पष्ट प्रमाण दिया कि व्यवहार कौशल और संवाद कौशल बेसिक पुलिसिंग के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं।

समापन उद्बोधन में *पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी* ने प्रशिक्षण निदेशालय की टीम को इतना उपयोगी और रुचिपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के अतिशय प्रभाव के चलते जिस प्रकार से पुलिसबल का ध्यान जीवन के आवश्यक पहलुओं से हट रहा है, उस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को इस बात की समझ होना आवश्यक है कि आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते समय व्यवहार और पीड़ितों व जन सामान्य के साथ व्यवहार में बहुत अंतर होता है। आज का प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को व्यवहार के इस अंतर को बहुत बारीकी से समझाने में सफल रहा है।

                       संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
*छावनी पुलिस को बड़ी सफलता, QR कोड से पैसा निकालने वाले गैंग के 3 शातिर गिरफ्तार*
         जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 20 अगस्त 2026
*बस्ती:* अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। *प्रभारी निरीक्षक श्री राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर PhonePe/Google Pay के माध्यम से ATM मशीन पर QR स्कैन कर पैसा निकालने वाले गैंग के सरगना सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अर्जुन उर्फ दिनेश पुत्र बब्लू निषाद उम्र 23 वर्ष, राजकुमार पुत्र तुलसीराम उम्र 19 वर्ष निवासी नेतौरी थाना खोड़ारे जनपद गोंडा और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आज दिनांक 20.08.2026 को समय करीब 13.33 बजे रामजानकी रोड रामरेखा मंदिर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

पुलिस ने इनके पास से 06 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 460 रुपये नगद बरामद किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अच्छी मोबाइल और अच्छा बैंक बैलेंस रखने वाले लोगों की रैकी करते थे। मौका पाकर घर या दुकान पर रखा मोबाइल चोरी कर लेते थे। चोरी किए मोबाइल में लगे नंबर का ही ट्रांजेक्शन पासवर्ड होने पर बाल अपचारी की मदद से पासवर्ड तोड़कर ATM पर QR स्कैन कर पैसा निकाल लेते और आपस में बराबर बांट लेते थे।

पकड़े गए मोबाइल विक्रमजोत व पचवस सहित अन्य जगहों से चोरी किए गए हैं। अभियुक्त आज भी चोरी की फिराक में थे तभी पुलिस ने धर दबोचा।

*गिरफ्तारी टीम:* प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति, का0 अभिषेक सिंह, का0 शिल्लू जायसवाल, का0 राजीव रंजन।

                      संवाददाता हरी ओम प्रकाश
                  राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Video 11
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 19 अगस्त 2026
-*"पिया मेंहदी मंगा द मोती झील से जाके साइकिल से ना"*  
*संस्कार भारती बस्ती इकाई ने धूमधाम से मनाया कजरी महोत्सव, लोक संस्कृति की गूंजी मधुर तान*

*बस्ती:* संस्कार भारती बस्ती इकाई द्वारा मंगलवार को कजरी महोत्सव का आयोजन बड़े उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कजरी, लोकगीतों और भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत उपाध्यक्ष डॉ कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, बस्ती इकाई अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी एवं केडी पब्लिक स्कूल बस्ती की डायरेक्टर मधु चतुर्वेदी* द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्कार भारती के सभी सदस्यों द्वारा ध्येय गीत का सामूहिक गायन किया गया।

कजरी महोत्सव की प्रासंगिकता एवं संस्कार भारती के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए *प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ कैप्टन पुष्पलता मिश्रा* ने कहा कि "हमारे लोकगीत हमारी लोक परंपराओं के अंग हैं। इन्हीं गीतों से हमारी संस्कृति जीवंत है। कजरी जैसी लोक विधाएं हमें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी हमारी विरासत को आगे बढ़ाती हैं।"

*महामंत्री डॉ राजेश कुमार मिश्र* ने कजरी महोत्सव के अवसर पर कजरी की प्राचीनता एवं इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने काव्य पाठ के माध्यम से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। 

कार्यक्रम का सफल *संचालन एवं संयोजन सरिता शुक्ला* जी ने किया। *अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी* जी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर *केडी पब्लिक स्कूल* के बच्चों *अंशिका मिश्रा, विशेष और पीहू* ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। *प्रेमलता जी* ने भी भजन गाकर समा बांधा। इसके बाद *डॉ कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, पूर्णिमा तिवारी, लता सिंह, कमला वर्मा, जया कश्यप, उषा पांडे, प्रीति श्रीवास्तव* ने "पिया मेंहदी मंगा द मोती झील से जाके साइकिल से ना" सहित सुंदर कजरी गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हरे और बैंगनी रंग की साड़ियों में झूले की परंपरा को भी जीवंत किया। सावन की उमंग और कजरी की मिठास से पूरा परिसर सराबोर हो उठा। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में *अनन्या श्रीवास्तव, अनुष्का श्रीवास्तव, मधुबाला, सच्चिदानंद, प्रतिभा शुक्ला, बबली, प्रमिला, मुस्कान, गरिमा* आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
*थाना कोतवाली पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा अंतरजनपदीय शातिर E-रिक्शा बैटरी चोर को 05 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार*
         जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 19 अगस्त 2026

*बस्ती:* *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस व एन्टी थेफ्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में अंतरजनपदीय शातिर ई-रिक्शा बैटरी चोर को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-357/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस व मु0अ0स0 284/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित है।
गिरफ्तार अभियुक्त, 1 राजू कश्यप पुत्र लक्ष्मण कश्यप निवासी धोबिन पुरवा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच उम्र करीब 42 वर्ष* को दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 03.20 AM बजे गन्दा नाला पुल हरदिया चौराहा वाल्टरगंज रोड से हिरासत पुलिस में लिया गया। 
पुलिस द्वारा प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तों *2. शुभम यादव उर्फ संतबक्स पुत्र बृज कुमार निवासी नरसडा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा, 3. हरिचरण पुत्र राघवराम निवासी मदरही सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा, 4. विकास यादव पुत्र रामनेवाज यादव निवासी अयली परसौली घोरहनपुरवा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा* की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 MV ACT सीज किया गया। आप समय 03.20 AM, स्थान: गन्दा नाला पुल, हरदिया चौराहा वाल्टरगंज रोड।

*बरामदगी का विवरण:*  
1. मारुती सुजुकी डिजायर कार, रंग - सफ़ेद (घटना में प्रयुक्त)।  
2. एक सब्बल, एक पिलास, 02 रिन्च, व 05 बैटरी।  
3. रिक्शा बैटरी का चार्जर।  
4. दो हाई सिक्यूरिटी न0 प्लेट।
अभियुक्तों द्वारा दिनांक: 05/06 अगस्त की रात को बस्ती के बड़ेबन माही मोटर्स का रात्रि में ताला तोड़कर 01 बैटरी व 01 चार्जर तथा कटरा पानी की टंकी के पास सड़क किनारे खड़े E-रिक्शा की 04 बैटरी चोरी किये थे। चोरी करने बाद डिजायर कार से ले जाकर छुपाकर रखे थे तथा 28/29 जून की रात में बस्ती शहर में घूम कर चोरी करने का प्रयास किये लेकिन मौका नहीं मिला तो पचपेडीया रोड माडल शॉप का ताला तोड़कर काउंटर से 1.5 लाख रुपया चोरी किये थे।
अभियुक्त राजू कश्यप द्वारा बताया गया कि "मैं ई-रिक्शा व अन्य गाडियों की सर्विस व बनाने का काम करता हूं। दिखाने के लिए ई-रिक्शा की बैटरी खरीदता व बेचता हूं। हम सभी लोग जो भी ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते है, उसको मैं अपनी दुकान पर रख लेता हूँ और ई-रिक्शा वालों को गुमराह कर कुछ सस्ते दामों पर बेच देता हूँ।" घटना में प्रयुक्त डिजायर कार संतबक्श पुत्र बृज कुमार निवासी नरसडा उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा के नाम से होना अंकित है। रखे हुए न0 प्लेट के बारे में पूछा गया तो बताया कि "ये न0 प्लेट इसी गाडी का है, जब हम लोग रात्रि में चोरी करने निकलते है तो न0 प्लेट खोल कर गाडी में रख लेते है। साहब सब्बल, पिलास, रिन्च का प्रयोग ताला तोड़ने व बैटरी खोलने में करते है।"

*प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह ने बताया* कि इस गैंग के खिलाफ पिछले कई महीनों से शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। जनपद में ई-रिक्शा चालकों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द ही गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*गिरफ्तार अभियुक्त राजू कश्यप का आपराधिक इतिहास:*  
1. मु0अ0सं0-357/26 धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बीएनएस 2. मु0अ0स0 284/26 धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बीएनएस 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*  
_1.प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बृजानन्द सिंह*, जनपद बस्ती।  
_2._ प्रभारी एन्टी थेफ्ट टीम श्री भानु प्रताप सिंह, जनपद बस्ती।  
_3._ चौकी प्रभारी बड़ेबन, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली 
_4.चौकी प्रभारी पटेल चौक उ0नि0 रामअशोक यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती  
_5.हे0का0 अतुल चौबे, का0 अभिलाष सिंह, का0 सुभेन्द्र तिवारी, का0 सौरभ मिश्रा एन्टी थेफ्ट जनपद बस्ती।  
_6.का0 रामसिंह, का0 हरेराम सिंह, का0 अनुनय सिंह, रि0का0 मनीष यादव थाना कोतवाली बस्ती।

                        संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                  राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Video 14
Video 15
Video 16
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पीआरडी बैरक का शिलान्यास व कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, बस्ती में किया गया लाइव प्रसारण*
           जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 18 अगस्त 2026
*बस्ती:*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ* ने मंगलवार को गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित *प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन एवं पीआरडी बैरक के शिलान्यास कार्यक्रम* का लाइव प्रसारण *कलेक्ट्रेट सभागार, बस्ती* में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधिगण तथा पीआरडी के जवानों द्वारा देखा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा *लखनऊ स्थित ग्राम एटर पश्चिम, सरोजनी नगर में रू. 23 करोड़ की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास* किया गया। साथ ही *मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना* का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री जी ने पीआरडी जवानों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

कलेक्ट्रेट सभागार में *गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला* ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी के जवानों का *मानदेय भत्ता बढ़ाने* तथा *रू. 05 लाख तक कैशलेस चिकित्सा* देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि सबके जीवन में खुशहाली आए, इसके लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक विभाग को कोई न कोई सौगात दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सबकी समस्याओं का निदान करते हुए उ०प्र० को उत्तम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और हमें 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है।
इस दौरान *अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, हर्रैया के सरोज मिश्रा, सदर के मो० सलीम, महादेवा के फूलचन्द्र श्रीवास्तव, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन तिवारी, श्वेता सिंह* सहित पीआरडी के जवान एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
*गांधीनगर हनुमानगढ़ी मंदिर पर फूलमाला पहनाकर हुआ प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का भव्य स्वागत*

*बस्ती:* राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष *राजा ऐश्वर्य राज सिंह जी* का मंगलवार को जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर माला पहनकर और ढोल नगाड़ों के साथ किया गया स्वागत वही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

*गांधीनगर हनुमानगढ़ी मंदिर* पहुंचकर उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद गांधीगनर होते हुए *रोडवेज चौराहा, गायत्री मंदिर के पास* एवं *दक्षिण दरवाजा चौराहे* पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत वे *राजभवन* पहुंचे, जहां भी पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में *राजा राघवेंद्र प्रताप सिंह ,विजय द्विवेदी, कन्हैया लाल, धर्मेंद्र कुमार, रोलू सिंह, प्रमोद पांडे, अवधेश मिश्रा, राहुल पाल, अजय कनौजिया, अभय देव शुक्ला, दिनेश सिंह, आशीष सिंह, शिवम सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक सिंह, करुणा सिंह, अंकुर सिंह, संकपाल, योगेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, विकास सिंह, सूरज सिंह, विशाल सिंह, राजेश कसौधन* सहित तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष *राजा ऐश्वर्य राज सिंह* ने कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करूंगा। मैं गरीब और किसान की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करूंगा। RLD का मुख्य उद्देश्य किसान, नौजवान और वंचित वर्ग को न्याय दिलाना है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बस्ती जनपद में RLD को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। समारोह के अंत में सभी ने मिठाई वितरित कर खुशी जताई।

*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 18 अगस्त 2026

*स्वतंत्रता दिवस 2026 पर बस्ती पुलिस की उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को 'डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न' से सम्मानित किया गया*
*बस्ती:* जनपद बस्ती पुलिस के लिए स्वतंत्रता दिवस 2026 अत्यंत गौरव का अवसर रहा। पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद बस्ती की *उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी*, प्रभारी चौकी अमहट घाट, थाना कोतवाली को प्रतिष्ठित *'पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न'* से सम्मानित किया गया है। आज दिनांक *18.08.2026* को *पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह* द्वारा पुलिस कार्यालय बस्ती पर उपरोक्त अधिकारी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश के *पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा* द्वारा उपरोक्त अधिकारी को उनके अनुकरणीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित अधिकारी की कड़ी मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है, बल्कि संपूर्ण बस्ती पुलिस परिवार के मनोबल को बढ़ाने वाली है। बस्ती पुलिस इनके इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।

                      *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
                 *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Video 20
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 17 अगस्त 2026*

*तकनीकी शाखा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को मिला 'डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत', बस्ती पुलिस का बढ़ा मान*  

*बस्ती:* स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जनपद बस्ती पुलिस के लिए गौरव का पल आया है। पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए *प्रभारी निरीक्षक तकनीकी शाखा धर्मेंद्र यादव* को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक * राजीव कृष्णा* द्वारा प्रतिष्ठित *'पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-रजत' (DGP Commendation Disc - Silver)* से सम्मानित किया गया है।

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को मेडल लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तकनीकी शाखा के कार्यों में पारदर्शिता, साइबर क्राइम की रोकथाम और विभागीय संचार व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

*प्रभारी निरीक्षक तकनीकी शाखा धर्मेंद्र यादव* ने अपने कार्यकाल में तकनीकी शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। सीसीटीवी सर्विलांस, ई-एफआईआर और डिजिटल रिकॉर्ड के संचालन में उनकी भूमिका अहम रही है। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों का पैसा वापस कराने में उनकी टीम ने कई बार सफलता हासिल की है। वे तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण में पुलिस की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी शांति और धैर्य के साथ काम करना उनकी खासियत है। अधीनस्थों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्होंने पूरी टीम को मजबूत बनाया है। उनका मानना है कि आधुनिक तकनीक के बिना आज पुलिसिंग अधूरी है। इस सम्मान से तकनीकी शाखा के सभी कर्मियों का मनोबल बढ़ा है। बस्ती पुलिस को धर्मेंद्र यादव जैसे समर्पित अधिकारी पर गर्व है। हम आशा करते हैं कि वे भविष्य में भी इसी लगन से देशसेवा करते रहेंगे।
बस्ती पुलिस परिवार की ओर से *प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव* को इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

                      *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
               *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 17 अगस्त 2026*  
*जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्न की अध्यक्षता में तहसील रूधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 63 शिकायतें प्राप्त 07 का मौके पर निस्तारण*  
*बस्ती:* जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित *सम्पूर्ण समाधान दिवस* आज *तहसील रूधौली* में *जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्न* की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह* ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और विवेचना समय से पूर्ण हो।
*उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान* ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल *63 मामले* प्राप्त हुए, जिनमें से *07 मामलों का मौके पर निस्तारण* किया गया। विभागवार विवरण इस प्रकार है: राजस्व विभाग के 30, पुलिस के 03, विकास के 04, पूर्ति के 12, नहर व विद्युत के 3-3, नगर पंचायत के 05, बाल विकास के 02 एवं स्वास्थ्य विभाग का 01 मामला प्राप्त हुआ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी से कहा कि वे अपने-अपने विभाग की लंबित शिकायतों को 15 दिन के अंदर निस्तारित कर आख्या उपलब्ध कराएं। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अगला समाधान दिवस भी इसी तत्परता से आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों की उपस्थिति से फरियादियों को काफी राहत मिली और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान का आश्वासन मिला। कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।

*कार्यक्रम में शामिल रहे लोग:*
कार्यक्रम में *सीएमओ डा. राजीव निगम, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्या, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण अंकुर वर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएसओ विमल शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, प्रभारी तहसीलदार नीरज सिंह* सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 17 अगस्त 2026*
*स्वतंत्रता दिवस पर बस्ती का नाम रोशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत को मिला 'डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत'*  

*बस्ती:* स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जनपद बस्ती पुलिस के लिए गौरव का दिन रहा। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जनपद के *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत* को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा प्रतिष्ठित *'पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-रजत' (DGP Commendation Disc - Silver)* से सम्मानित किया गया है।

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा एएसपी श्यामकांत को मेडल लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

*श्री श्यामकांत* बस्ती में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली अनुशासित, पारदर्शी और जनसेवा पर आधारित रही है।
*अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत* ने अपने कार्यकाल में कई बड़े मामलों का सफल अनावरण किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और फील्ड में सक्रियता के कारण बस्ती पुलिस को कई बार सराहना मिली है। वे अधीनस्थों के मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते हैं और टीमवर्क पर विशेष जोर देते हैं। साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहकर निर्णय लेने की उनकी क्षमता उन्हें बाकी अधिकारियों से अलग करती है। श्री श्यामकांत हमेशा आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और त्वरित निस्तारण कराते हैं। इस सम्मान से न केवल उनका, बल्कि पूरे बस्ती पुलिस परिवार का मनोबल बढ़ा है। यह पुरस्कार युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि ईमानदारी और मेहनत का फल जरूर मिलता है। बस्ती पुलिस को ऐसे अधिकारी पर गर्व है। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी वे इसी लगन से जनसेवा करते रहेंगे।

बस्ती पुलिस परिवार की ओर से *एएसपी श्यामकांत* को इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

                *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
           *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 17 अगस्त 2026
*अपंजीकृत कीटनाशक युक्त अगरबत्तियों की बिक्री/भण्डारण पर प्रतिबंध, विक्रेताओं को कानूनी कार्यवाही की चेतावनी*

*बस्ती:* जिला कृषि रक्षा अधिकारी *श्री रतन शंकर ओझा* ने जनपद के समस्त कीटनाशी रसायन विक्रेताओं, वितरकों, सम्बन्धित प्रतिष्ठानों एवं जनसामान्य को सूचित किया है कि अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा अनुभाग), कृषि निदेशालय द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश में कुछ अगरबत्तियों (Incense Stick) का निर्माण और विक्रय किया जा रहा है जिनमें अपंजीकृत कीटनाशक *डाईमेफ्लूथ्रिन एवं मेफरफ्लूथ्रिन* का उपयोग किया जा रहा है।

उक्त अगरबत्तियां *स्वीटनाइट (Sweet Night), डायनासोर (Dinosaur), श्री डेंगू किलर (Shree Dengue Killer), कम्फर्ट (Comfort), ब्लैक डाट ड्रैगन (Black Dot Dragon), छूमन्तर (Chhu Mantar), सुकून (Sukun), दिव्यास ब्रह्मास्त्र (Divyas Brahmastra), परमपावर (Param Pawar), श्रीहरि विष्णु रिलेक्स (Sri Hari Vishnu’s Relax), पण्डित ब्लैक आउट (Pandit Black Out), प्रीमियम क्वालिटी ब्लैक ड्रैगन (Premium Quality Black Dragon) एवं श्रीजी रिलेक्स (Shreeji Relex)* ब्रांड के नाम से विक्रय/भण्डारण/वितरण/उपयोग की जा रही हैं, जो *कीटनाशी अधिनियम 1968* का उल्लंघन है।
अतः सभी कीटनाशी विक्रेताओं एवं सम्बन्धित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर ऐसे उत्पादों का विक्रय/भण्डारण किसी भी दशा में न करें। यदि किसी प्रतिष्ठान पर उक्त उत्पाद पाए जाते हैं, तो सम्बन्धित के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी संशोधन नियम 1971 के सुसंगत प्राविधानों के तहत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

जनपद के कृषकों एवं आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपंजीकृत कीटनाशक उत्पादों का क्रय एवं उपयोग न करें। केवल पंजीकृत एवं अधिकृत कीटनाशकों का ही क्रय एवं उपयोग करें।

                           संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                     राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत