Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

देवरियाताल ट्रेक मार्ग पर भटके 5 पर्यटक, DDRF और SDRF ने सुरक्षित निकाला रुद्रप्रयाग। देवरियाताल से बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर रविवार सुबह पांच पर्यटक रास्ता भटक गए, जिसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। त्वरित कार्रवाई के चलते सभी पर्यटकों को सुरक्षित खोजकर नीचे लाया गया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः 06:10 बजे डायल-112 के माध्यम से साहिल कुमार द्वारा सूचना दी गई कि देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर पांच व्यक्ति रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग ने तत्काल DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए रवाना किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह 08:25 बजे कॉलर से पुनः संपर्क किया गया। इस दौरान जानकारी मिली कि रास्ते में दो स्थानीय व्यक्ति पर्यटकों को मिले हैं, जो उन्हें सुरक्षित स्थान स्यूंकुड़ी की ओर लेकर जा रहे हैं। स्थानीय निवासी हिमांशु ने भी इसकी पुष्टि की। इसके बाद सुबह 09:46 बजे DDRF एवं SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी पांचों पर्यटकों को सुरक्षित खोज लिया। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें सकुशल नीचे लाकर अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा सभी पांचों व्यक्ति सुरक्षित हैं। प्रशासन ने ट्रेकिंग करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा मौसम और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी लेकर ही ट्रेकिंग पर निकलें। #UttarakhandNews #TrackDay #missing #viralnews #BreakingNews #kedarnath #badrinath #lake #devariyatal #facebookviral #instagram #viraltoday

MORE NEWS

**रुद्रप्रयाग तिरंगे के रंग में रंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे! 🇮🇳

रुद्रप्रयाग में आज देशभक्ति के जज्बे से सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा  निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे शहर में तिरंगे ही तिरंगे नजर आए और भारत माता के जयकारों से रुद्रप्रयाग गूंज उठा।🇮🇳

तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी  ने भी कदम से कदम मिलाकर प्रतिभाग किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती नजर आई। ❤️🇮🇳

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🙏

#तिरंगा_यात्रा #रुद्रप्रयाग #TirangaYatra #Rudraprayag #देशभक्ति #जय_हिंद #वंदे_मातरम् #भारत_माता_की_जय

**रुद्रप्रयाग तिरंगे के रंग में रंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे! 🇮🇳 रुद्रप्रयाग में आज देशभक्ति के जज्बे से सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे शहर में तिरंगे ही तिरंगे नजर आए और भारत माता के जयकारों से रुद्रप्रयाग गूंज उठा।🇮🇳 तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भी कदम से कदम मिलाकर प्रतिभाग किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती नजर आई। ❤️🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🙏 #तिरंगा_यात्रा #रुद्रप्रयाग #TirangaYatra #Rudraprayag #देशभक्ति #जय_हिंद #वंदे_मातरम् #भारत_माता_की_जय

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 13, 2026

Live : हर घर तिरंगा यात्रा,,

Live : हर घर तिरंगा यात्रा,,

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 13, 2026

श्री केदारनाथ धाम से आज बृहस्पतिवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव जय श्री केदार 🌹👏🌹

श्री केदारनाथ धाम से आज बृहस्पतिवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव जय श्री केदार 🌹👏🌹

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 13, 2026

खड़गे के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, हल्द्वानी एसएसपी का पुतला फूंका!!

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोके जाने के आरोपों के विरोध में रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग उठाई और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन की ओर से रोका गया। इस दौरान हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप बताया और इसे लेकर नाराजगी जताई।

इसी घटना के विरोध में रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत, नरेंद्र बिष्ट, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश कापरुवाण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी एसएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संबंधित एसएसपी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। यदि निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है तो अधिकारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है।

खड़गे के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, हल्द्वानी एसएसपी का पुतला फूंका!! कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोके जाने के आरोपों के विरोध में रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग उठाई और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन की ओर से रोका गया। इस दौरान हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप बताया और इसे लेकर नाराजगी जताई। इसी घटना के विरोध में रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत, नरेंद्र बिष्ट, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश कापरुवाण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी एसएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संबंधित एसएसपी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। यदि निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है तो अधिकारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 12, 2026

तमक नाला हादसा: लापता व्यक्ति की तलाश में तीसरे दिन भी जुटी संयुक्त रेस्क्यू टीमें!!

ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में तेज जलप्रवाह के कारण वैली ब्रिज बह जाने की घटना के बाद लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए तीसरे दिन भी संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी रहा। घटना के बाद से ही विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियों द्वारा संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाश की जा रही है।

लापता व्यक्ति की खोज के लिए SDRF उत्तराखण्ड पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना, ITBP, NDRF एवं BRO की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हुई हैं। टीमों द्वारा नदी के किनारों, जलधारा के आसपास के क्षेत्रों, नाले के बहाव क्षेत्र तथा अन्य संभावित स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से सर्चिंग की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को SDRF जोशीमठ टीम ने इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में व्यापक खोज अभियान चलाया। टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के बीच उपलब्ध रेस्क्यू उपकरणों एवं तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए नदी तट तथा अन्य चिन्हित स्थानों को कवर किया गया।

अत्यधिक जलप्रवाह, कठिन एवं दुर्गम भू-भाग तथा प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सभी एजेंसियों के रेस्क्यू कर्मियों द्वारा आपसी समन्वय एवं पूरी तत्परता के साथ अभियान को आगे बढ़ाया गया। हालांकि, आज की सर्चिंग के दौरान भी लापता व्यक्ति के संबंध में कोई महत्वपूर्ण सुराग अथवा जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी और अभियान का परिणाम शून्य रहा।

लापता व्यक्ति की तलाश को लेकर संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। संभावित क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आगे भी सघन खोजबीन की जाएगी।

तमक नाला हादसा: लापता व्यक्ति की तलाश में तीसरे दिन भी जुटी संयुक्त रेस्क्यू टीमें!! ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में तेज जलप्रवाह के कारण वैली ब्रिज बह जाने की घटना के बाद लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए तीसरे दिन भी संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी रहा। घटना के बाद से ही विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियों द्वारा संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाश की जा रही है। लापता व्यक्ति की खोज के लिए SDRF उत्तराखण्ड पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना, ITBP, NDRF एवं BRO की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हुई हैं। टीमों द्वारा नदी के किनारों, जलधारा के आसपास के क्षेत्रों, नाले के बहाव क्षेत्र तथा अन्य संभावित स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से सर्चिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को SDRF जोशीमठ टीम ने इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में व्यापक खोज अभियान चलाया। टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के बीच उपलब्ध रेस्क्यू उपकरणों एवं तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए नदी तट तथा अन्य चिन्हित स्थानों को कवर किया गया। अत्यधिक जलप्रवाह, कठिन एवं दुर्गम भू-भाग तथा प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सभी एजेंसियों के रेस्क्यू कर्मियों द्वारा आपसी समन्वय एवं पूरी तत्परता के साथ अभियान को आगे बढ़ाया गया। हालांकि, आज की सर्चिंग के दौरान भी लापता व्यक्ति के संबंध में कोई महत्वपूर्ण सुराग अथवा जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी और अभियान का परिणाम शून्य रहा। लापता व्यक्ति की तलाश को लेकर संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। संभावित क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आगे भी सघन खोजबीन की जाएगी।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 12, 2026

देवरियाताल ट्रेक मार्ग पर भटके 5 पर्यटक, DDRF और SDRF ने सुरक्षित निकाला रुद्रप्रयाग। देवरियाताल से बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर रविवार सुबह पांच पर्यटक रास्ता भटक गए, जिसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। त्वरित कार्रवाई के चलते सभी पर्यटकों को सुरक्षित खोजकर नीचे लाया गया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः 06:10 बजे डायल-112 के माध्यम से साहिल कुमार द्वारा सूचना दी गई कि देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर पांच व्यक्ति रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग ने तत्काल DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए रवाना किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह 08:25 बजे कॉलर से पुनः संपर्क किया गया। इस दौरान जानकारी मिली कि रास्ते में दो स्थानीय व्यक्ति पर्यटकों को मिले हैं, जो उन्हें सुरक्षित स्थान स्यूंकुड़ी की ओर लेकर जा रहे हैं। स्थानीय निवासी हिमांशु ने भी इसकी पुष्टि की। इसके बाद सुबह 09:46 बजे DDRF एवं SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी पांचों पर्यटकों को सुरक्षित खोज लिया। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें सकुशल नीचे लाकर अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा सभी पांचों व्यक्ति सुरक्षित हैं। प्रशासन ने ट्रेकिंग करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा मौसम और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी लेकर ही ट्रेकिंग पर निकलें। #UttarakhandNews #TrackDay #missing #viralnews #BreakingNews #kedarnath #badrinath #lake #devariyatal #facebookviral #instagram #viraltoday - Rudraprayag News