Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

Lake

उदयपुर जिले के कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में नगर और तलावा गांव को जोड़ने वाले ऐतिहासिक ब्रह्म सरोवर (कंडेरा) तालाब की आखिरकार सफाई करवाई गई। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ब्रजेश मंत्री के निर्देश पर जेसीबी की सहायता से तालाब में उगी कंटीली झाड़ियों को हटाया गया। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्षों से बंद पड़े तालाब के आवक मार्ग की भी जल्द सफाई करवाई जाए और तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि इस मानसून में तालाब फिर से भर सके और इसकी प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।#PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #Kanod #Udaipur #BrahmSarovar #TalabSafai #RajasthanNews #Environment #Lake #Monsoon

उदयपुर जिले के कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में नगर और तलावा गांव को जोड़ने वाले ऐतिहासिक ब्रह्म सरोवर (कंडेरा) तालाब की आखिरकार सफाई करवाई गई। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ब्रजेश मंत्री के निर्देश पर जेसीबी की सहायता से तालाब में उगी कंटीली झाड़ियों को हटाया गया। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्षों से बंद पड़े तालाब के आवक मार्ग की भी जल्द सफाई करवाई जाए और तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि इस मानसून में तालाब फिर से भर सके और इसकी प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।#PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #Kanod #Udaipur #BrahmSarovar #TalabSafai #RajasthanNews #Environment #Lake #Monsoon

Girwa, Udaipur | Jun 30, 2026

सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक परिवार नाव की सैर का आनंद लेता नजर आ रहा है। इसी दौरान एक छोटा बच्चा अपनी मां का iPhone हाथ में ले लेता है।
कुछ ही सेकंड बाद बच्चा अचानक फोन को झील में फेंक देता है। महंगा iPhone पानी में गिरते ही मां के चेहरे के हावभाव बदल जाते हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स इसे बच्चों की शरारत बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि बच्चे ने अनजाने में मां को बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
नोट: यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर है। घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

#ViralVideo #TrendingVideo #iPhone #BoatRide #SocialMedia #ViralNews #FunnyVideo #ChildPrank #Lake #InternetViral #TrendingNow #ViralContent #BoatTrip #MobilePhone #NewsUpdate #HindiNews #BreakingNews #ViralStory #KidsMischief #reelviral

सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक परिवार नाव की सैर का आनंद लेता नजर आ रहा है। इसी दौरान एक छोटा बच्चा अपनी मां का iPhone हाथ में ले लेता है। कुछ ही सेकंड बाद बच्चा अचानक फोन को झील में फेंक देता है। महंगा iPhone पानी में गिरते ही मां के चेहरे के हावभाव बदल जाते हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स इसे बच्चों की शरारत बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि बच्चे ने अनजाने में मां को बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। नोट: यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर है। घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। #ViralVideo #TrendingVideo #iPhone #BoatRide #SocialMedia #ViralNews #FunnyVideo #ChildPrank #Lake #InternetViral #TrendingNow #ViralContent #BoatTrip #MobilePhone #NewsUpdate #HindiNews #BreakingNews #ViralStory #KidsMischief #reelviral

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 19, 2026

देवरियाताल ट्रेक मार्ग पर भटके 5 पर्यटक, DDRF और SDRF ने सुरक्षित निकाला
रुद्रप्रयाग। देवरियाताल से बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर रविवार सुबह पांच पर्यटक रास्ता भटक गए, जिसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। त्वरित कार्रवाई के चलते सभी पर्यटकों को सुरक्षित खोजकर नीचे लाया गया।
जानकारी के अनुसार आज प्रातः 06:10 बजे डायल-112 के माध्यम से साहिल कुमार द्वारा सूचना दी गई कि देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर पांच व्यक्ति रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग ने तत्काल DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए रवाना किया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह 08:25 बजे कॉलर से पुनः संपर्क किया गया। इस दौरान जानकारी मिली कि रास्ते में दो स्थानीय व्यक्ति पर्यटकों को मिले हैं, जो उन्हें सुरक्षित स्थान स्यूंकुड़ी की ओर लेकर जा रहे हैं। स्थानीय निवासी हिमांशु ने भी इसकी पुष्टि की।
इसके बाद सुबह 09:46 बजे DDRF एवं SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी पांचों पर्यटकों को सुरक्षित खोज लिया। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें सकुशल नीचे लाकर अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा सभी पांचों व्यक्ति सुरक्षित हैं। प्रशासन ने ट्रेकिंग करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा मौसम और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी लेकर ही ट्रेकिंग पर निकलें। #UttarakhandNews #TrackDay #missing #viralnews #BreakingNews #kedarnath #badrinath #lake #devariyatal #facebookviral #instagram #viraltoday

देवरियाताल ट्रेक मार्ग पर भटके 5 पर्यटक, DDRF और SDRF ने सुरक्षित निकाला रुद्रप्रयाग। देवरियाताल से बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर रविवार सुबह पांच पर्यटक रास्ता भटक गए, जिसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। त्वरित कार्रवाई के चलते सभी पर्यटकों को सुरक्षित खोजकर नीचे लाया गया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः 06:10 बजे डायल-112 के माध्यम से साहिल कुमार द्वारा सूचना दी गई कि देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर पांच व्यक्ति रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग ने तत्काल DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए रवाना किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह 08:25 बजे कॉलर से पुनः संपर्क किया गया। इस दौरान जानकारी मिली कि रास्ते में दो स्थानीय व्यक्ति पर्यटकों को मिले हैं, जो उन्हें सुरक्षित स्थान स्यूंकुड़ी की ओर लेकर जा रहे हैं। स्थानीय निवासी हिमांशु ने भी इसकी पुष्टि की। इसके बाद सुबह 09:46 बजे DDRF एवं SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी पांचों पर्यटकों को सुरक्षित खोज लिया। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें सकुशल नीचे लाकर अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा सभी पांचों व्यक्ति सुरक्षित हैं। प्रशासन ने ट्रेकिंग करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा मौसम और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी लेकर ही ट्रेकिंग पर निकलें। #UttarakhandNews #TrackDay #missing #viralnews #BreakingNews #kedarnath #badrinath #lake #devariyatal #facebookviral #instagram #viraltoday

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 14, 2026

Latest Lake News Videos - Watch the Latest News of August 13, 2026 | Public App