रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा! डिवाइडर से टकराई स्कूटी, दो युवक उछलकर गहरी खाई में जा गिरे!
ग्राम कुमड़ी में मची चीख-पुकार, पुलिस-SDRF और फायर सर्विस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया!
रुद्रप्रयाग। जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात करीब 9 बजे ग्राम कुमड़ी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूटी डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गई, जबकि स्कूटी सवार दोनों युवक छिटककर गहरी खाई में जा गिरे।
डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि कोतवाली पुलिस, तिलवाड़ा चौकी पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।
हादसे में घायल युवकों की पहचान विनोद लाल पुत्र तोता लाल और संतोष लाल पुत्र राजेंद्र लाल, दोनों निवासी ग्राम कुमड़ी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी TVS Jupiter (UK13B-4775) बताई गई है।
गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाल लिया गया।
#BreakingNews #Rudraprayag #RoadAccident #UttarakhandNews #SDRF #PoliceRescue #ScootyAccident #तिलवाड़ा #रुद्रप्रयाग