सिरोबगड़ के जाम में फंसी बारात, घंटों इंतजार के बाद फूटा दूल्हे राजा का गुस्सा!
सुबह 11 बजे पहुंचना था शादी में, लेकिन सिरोबगड़ के जाम ने बिगाड़ दिया पूरा कार्यक्रम! सरकार और सिस्टम पर उठाए सवाल।
रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ में चल रहे रॉक ट्रीटमेंट कार्य के चलते आम जनता की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। गुरुवार सुबह जाम में बारातियों के वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। दूल्हे राजा को सुबह 11 बजे तक शादी समारोह में पहुंचना था, लेकिन सड़क पर लगे लंबे जाम ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।
घंटों इंतजार के बाद दूल्हे का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सरकार और शासन-प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है तो इस दौरान यातायात प्रबंधन को लेकर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। शादी की तारीख और शुभ मुहूर्त पहले से तय होते हैं, ऐसे में घंटों सड़क पर रोकना लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन रहा है।
पहाड़ी का ट्रीटमेंट जरूरी है, लेकिन क्या इसके लिए आम जनता को घंटों जाम में फंसना ही पड़ेगा? क्या ऐसी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकती, जिससे निर्माण कार्य भी चलता रहे और लोगों की आवाजाही भी प्रभावित न हो?
शादी में जा रही बारात हो, अस्पताल पहुंचता मरीज हो या रोजाना सफर करने वाला स्थानीय नागरिक—आखिर कब मिलेगी सिरोबगड़ के जाम से राहत?
दूल्हे राजा की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन जनता की परेशानी का समाधान भी उतना ही जरूरी है।
#सिरोबगड़ #रुद्रप्रयाग #बद्रीनाथहाईवे #सिरोबगड़जाम #बारातफंसी #दूल्हेराजाकागुस्सा #जनतापरेशान #UttarakhandNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 26, 2026