दर्दनाक सड़क हादसा! गहरी खाई में समाई बोलेरो, 2 साल की मासूम समेत दो की मौत, 5 घायल!
कोटी रोड पर धमोग मंदिर के पास बड़ा हादसा, SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।
देहरादून। कोटी रोड पर धमोग मंदिर के समीप हिमाचल प्रदेश से विकासनगर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार 7 लोगों में से 2 की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही SDRF और थाना कालसी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 7 लोगों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एम्बुलेंस से PHC कालसी पहुंचाया गया।
हादसे में जान गंवाने वालों में नरबहादुर (52 वर्ष) और महज 2 साल की मासूम राधिका शामिल हैं। वहीं घायलों में चालक चमन लाल (45), डम्मल (32), नीशा (14), उर्मिला (30) और 5 वर्षीय प्रदीप शामिल हैं। सभी नेपाल के अछाम जिले के निवासी बताए गए हैं, जबकि चालक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।
एक ही वाहन में सवार सात लोगों का सफर हादसे में मातम में बदल गया। दो जिंदगियां हमेशा के लिए बुझ गईं, जबकि पांच लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर।
#RoadAccident #SDRF #Dehradun #Kalsi #UttarakhandNews #BreakingNews