रुद्रप्रयाग में 40 से अधिक स्थानों पर मॉक ड्रिल! भूकंप से लेकर भूस्खलन और वनाग्नि तक मची अफरा-तफरी के बीच परखी गई रेस्क्यू टीमों की मुस्तैदी!
कहीं 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कहीं मलबे में दबे लोग, तो कहीं जंगलों में धधकी आग!
रुद्रप्रयाग में आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिला प्रशासन ने मैदान में उतारीं राहत एवं बचाव टीमें। पुलिस, SDRF, फायर सर्विस, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आपदा मित्रों ने संभाला मोर्चा।
ऊखीमठ में खाई में गिरे वाहन से घायलों का रेस्क्यू। बसुकेदार में भूकंप से भवन क्षतिग्रस्त होने का अभ्यास। खांकरा में जंगल की आग पर काबू पाने की कवायद। भटवाड़ी सैंण में दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चार लोगों का रेस्क्यू। अगस्त्यमुनि में भूस्खलन के मलबे से लोगों को निकालने का अभ्यास।
कई वन क्षेत्रों में वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने की तैयारी।
40 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर परखा गया आपदा प्रबंधन का दम! रेलवे टनलों, पावर परियोजनाओं, बैराज और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचीं टीमें।
28 नवंबर को फिर होगा बड़ा इम्तिहान! जनपद में वृहद मॉक अभ्यास के जरिए विभागों की तैयारियों, संसाधनों और आपसी समन्वय की व्यापक परीक्षा होगी।
क्योंकि रुद्रप्रयाग की भौगोलिक परिस्थितियों में आपदा कभी भी दस्तक दे सकती है। ऐसे में सवाल सिर्फ तैयारियों का नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में हर जिंदगी बचाने की क्षमता का है।
मॉक ड्रिल सिर्फ अभ्यास नहीं, आपदा के वक्त जिंदगी बचाने की असली तैयारी है!
#Rudraprayag #DisasterManagement #MockDrill #SDRF #Uttarakhand #आपदा_प्रबंधन #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड