लखनपुर: ग्राम कुंवरपुर में पूर्ण शराब बंदी को लेकर ग्राम सभा में लिया गया निर्णय, जानकारी दी सरपंच चमन सिंह और मनीता सिंह ने
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में इन दिनों शराब बंदी की बयार देखने को मिल रही है जहाँ अब लखनपुर और उदयपुर विकासखंड के कई ग्राम पंचायतों में शराब बंदी के बाद अब लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर में ग्राम सभा कर शराब बंदी को लेकर चर्चा किया गया है जहां बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर बैठक में उपस्थित रही।