समाज में बढ़ती ऐसी मानसिकता पर सवाल
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने और जांच के दौरान बहस करने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि घटना दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में हुई, जहां एक महिला यात्री से टिकट मांगे जाने पर विवाद शुरू हुआ। बाद में मामला पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ तक पहुंचने और महिला पर जुर्माना लगाए जाने की बात कही जा रही है।
हालांकि, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट में किए जा रहे जाति या किसी विशेष समुदाय से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि किए बिना उन्हें तथ्य मानना उचित नहीं है। किसी एक व्यक्ति के कथित व्यवहार के आधार पर पूरी जाति या समुदाय के बारे में निष्कर्ष निकालना भी उचित नहीं है। वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल
#BreakingNews #CrimeNews #jehanabadlive #डायल112 #ArwalNews #जहानाबादलाइव #jehanabad