जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की फरियाद
जहानाबाद : शनिवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने एक-एक कर सभी लोगों की बात सुनी और संबंधित मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। संबंधित अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद स्थापित करने के साथ शिकायतों के निष्पादन पर जोर दिया गया।