CIA Rewari की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार,
रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में सीआईए रेवाड़ी ने नाई वाली चौक पर युवक पर हॉकी से जानलेवा हमला करने व दहशत फैलाने के मामले में दूसरे वांछित आरोपी भारत उर्फ छोटू निवासी नई बस्ती, रेवाड़ी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और हॉकी बरामद कर ली है।
वारदात: 28 अगस्त को नाई वाली चौक पर विनय कुमार और उसके साथी पर हॉकी से जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें विनय को गंभीर फ्रैक्चर आए। हमलावरों ने राहगीरों के वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत भी फैलाई थी।
गलत पहचान पर हमला:सीआईए इंचार्ज संजय कुमार के अनुसार, आरोपी रंजिश के चलते किसी विरोधी गुट पर हमला करने आए थे, लेकिन गलतफहमी में उन्होंने निर्दोष विनय पर हमला कर दिया।
आरोपी की पृष्ठभूमि:पकड़ा गया आरोपी भारत उर्फ छोटू आदतन अपराधी है, जो हाल ही में हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उस पर मारपीट और धमकी के 3 नए मामले दर्ज हुए हैं।
कार्रवाई स्थिति:मामले में शामिल पहले आरोपी प्रवीण उर्फ मिया को पहले ही पकड़ा जा चुका है। कुल 3 आरोपियों में से 2 गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीसरा घायल आरोपी (मनीष) अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार किया जाएगा।
#haryanapolice #CrimeNews #rewarinews #rewariupdate #rewaripolice
Rewari, Rewari | Sep 1, 2026