Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
rpnnews
रेवाड़ी # नई सब्जी मंडी में चला नगर परिषद का पीला पंजा * बाज़ार में मचा हड़कंप
Rewari, Rewari
| Sep 11, 2026
MORE NEWS
रेवाड़ी भाजपा नेता के भतीजे की हत्या का राज खुला *दोस्त की पत्नी से थे अवैध संबंध * पुलिस ने जितेन्द्र हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
अफेयर को लेकर हुई BJP नेता के भतीजे की हत्या:रेवाड़ी में दोस्त और भतीजा गिरफ्तार; आरोपियों को गंजा कर मर्डर वाली जगह परेड कराई रेवाड़ी में भाजपा नेता उत्तम सिंह के भतीजे जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने जितेंद्र के दोस्त प्रवीण ठेकेदार और उसके भतीजे अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रवीण और अमन का सिर मुंडवाकर भाड़ावास रोड पर परेड कराई। इसी जगह पर दोनों ने जितेंद्र की हत्या की थी। ASP दीपिका अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रवीण की पत्नी का जितेंद्र के साथ अफेयर था। प्रवीण को इस बात का पता चल गया था। 7 सितंबर को प्रवीण ने अपने भतीजे अमन के साथ मिलकर जितेंद्र के सिर पर रॉड से वार किया और दोनों फरार हो गए। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हत्या के बाद जितेंद्र के चाचा उत्तम सिंह ने आरोप लगाया था कि प्रवीण ने जितेंद्र की हत्या करने से पहले अपनी पत्नी का सिर फोड़ा था। इसी एंगल से पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई ठेकेदार प्रवीण उर्फ पपला को अपनी पत्नी और दोस्त जितेंद्र के बीच अफेयर का शक था। इसके चलते उसने अपने घर में CCTV कैमरे लगवा दिए थे। पूछताछ में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला। 7 सितंबर को प्रवीण अपनी पत्नी को मायके जड़थल गांव छोड़ने के लिए निकला। रास्ते में उसने पत्नी से जितेंद्र को लेकर बात की। इस दौरान पत्नी ने स्वीकार किया कि उसका जितेंद्र के साथ अफेयर है। पहले साथ बैठकर शराब पी, फिर सुनसान जगह ले जाकर हत्या की ASP ने बताया कि पत्नी को मायके छोड़ने के बाद प्रवीण सीधे जितेंद्र के पास पहुंचा। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान प्रवीण जितेंद्र की हत्या करना चाहता था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके बाद उसने अपने भतीजे अमन को फोन कर बुलाया। दोनों जितेंद्र को शराब पीने के बहाने भाड़ावास रोड पर सुनसान जगह ले गए। वहां जितेंद्र के पेशाब करने के दौरान पीछे से उसके सिर पर हमला कर दिया।
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
*नवनियुक्त एएसपी आईपीएस दीपिका अग्रवाल ने मीडियाकर्मियों से संवाद कर बताईं अपनी प्राथमिकताएं* - *महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और त्वरित शिकायत निवारण पर रहेगा विशेष जोर* नव नियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आईपीएस, दीपिका अग्रवाल ने जिले में नया पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पहली बार स्थानीय मीडियाकर्मियों से औपचारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों पर रोक लगाने तथा नशा मुक्ति अभियान को गति देने संबंधी अपनी प्राथमिकताओं को विस्तार से साझा किया। एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने उन्हें महिला पुलिस थाना, साइबर क्राइम और आर्थिक अपराध का प्रभार सौंपा है। उन्होंने कहा कि जिले को अपराध मुक्त बनाने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए एक मजबूत और प्रभावी रोड मैप तैयार किया जा रहा है। *1. महिला सुरक्षा एवं 'दुर्गा शक्ति' का सुदृढ़ीकरण:* *महिला अपराधों में गिरावट:* एएसपी दीपिका अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में लगभग 20% की कमी दर्ज की गई है। जिले में 40 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों को 'दुर्गा शक्ति' टीम के तहत सक्रिय किया गया है। छात्राओं और महिलाओं के साथ होने वाली अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए फुट पेट्रोलिंग तथा वुमेन राइडर्स (Women Riders) तैनात की जा रही हैं। यह टीमें स्कूल, कॉलेज की छुट्टी के समय तथा पंजाबी मार्केट जैसे व्यस्त महिला बाजारों में विशेष निगरानी रखेगी। *पारिवारिक विवादों का समयबद्ध समाधान:* अब जिले में पारिवारिक और वैवाहिक विवादों को केवल 'सिविल मामला' मानकर अनदेखा नहीं किया जाएगा। इन शिकायतों को समय पर काउंसलिंग/मीडिएशन सेंटर (मध्यस्थता केंद्र) भेजकर घरेलू झगड़ों को गंभीर अपराध में बदलने से पहले ही सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। *2. बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और 1930 हेल्पलाइन:* एएसपी दीपिका अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि साइबर क्राइम से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे। उन्होंने बताया कि ठगी के शुरुआती 30 मिनट (Golden hours) के भीतर शिकायत दर्ज कराने पर ठगे गए पैसों को ब्लॉक कर उनकी रिकवरी की जा सकती है। *3. जनसमस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी समाधान:* थाने में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का एक निर्धारित समय-सीमा (Time Period) के भीतर समाधान करने का तंत्र बनाया गया है, ताकि आम नागरिकों को बार-बार पुलिस स्टेशनों के चक्कर न लगाने पड़ें। *एएसपी दीपिका अग्रवाल ने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा:* "पुलिस और जनता के बीच मीडिया एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती है। रेवाड़ी जिले को सुरक्षित, नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने में मीडिया एवं आम जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।"
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
रेवाड़ी में तेल चोरी पर रेवाड़ी CIA की बड़ी कार्रवाई # प्लाट के अंदर से 7 ड्रम चोरी #
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
पत्नी से था दोस्त का अवैध संबंध#दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या#यूं हुआ गिरफ़्तार#गांव कमालपुर का मामला
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
पत्नी से था दोस्त का अवैध संबंध#दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या#यूं हुआ गिरफ़्तार
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों से रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर बढ़ी यात्रियों की सुविधा रेवाड़ी। रेवाड़ी से दिल्ली के बीच शुरू की गई डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस सेवा की ओर यात्रियों का रुझान बढ़ रहा है। सेवा शुरू होने के महज एक सप्ताह में करीब पांच हजार यात्री डीटीसी बसों से दिल्ली तक सफर कर चुके हैं। रेवाड़ी सब स्टैंड से प्रतिदिन औसतन 500 यात्री इन बसों का लाभ उठा रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग उत्साहित है। डीटीसी बसों के संचालन से रेवाड़ी से राजधानी दिल्ली तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए सफर पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हुआ है। 33 यात्रियों की क्षमता वाली इन बसों में सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। बसें निर्धारित समय के मुकाबले करीब 20 मिनट पहले दिल्ली पहुंच रही हैं। इससे नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को खास राहत मिली है डीटीसी बस सेवा शुरू होने के बाद रेवाड़ी से दिल्ली रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों के 15 चक्कर कम किए गए हैं। डिपो के बूथ पर इन बसों को दस मिनट का निर्धारित समय दिया जा रहा है। वीरवार को शाम छह बजे तक कुल नौ चक्कर यह बसें लगा चुकी थी। डीटीसी बसों का किराया हरियाणा रोडवेज की एसी बसों के लगभग बराबर है। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाए बिना अपेक्षाकृत सुविधाजनक और समयबद्ध सफर मिल रहा है। नियमित रूप से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अन्य राज्यों के लिए भी सेवा बढ़ाने की तैयारी रेवाड़ी से दिल्ली के बीच डीटीसी सेवा को मिली प्रतिक्रिया के बाद अब अन्य राज्यों के लिए भी डीटीसी बस सेवा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवहन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की ओर से संभावित रूटों और यात्रियों की जरूरत का आकलन किया जा रहा है। यदि इन प्रयासों को मंजूरी मिलती है तो रेवाड़ी से दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए भी सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बढ़ सकते हैं। डीटीसी सेवा शुरू होने से रेवाड़ी के यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प मिला है। पहले सप्ताह में पांच हजार यात्रियों का सफर करना इस सेवा की शुरुआती सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
रेवाड़ी के गांव#बिहारीपुर के प्रसिद्ध#कबीरपंथी आश्रम में बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम#5 चांदी के छत्र# 14000 की नकदी और मोबाइल लेकर चोर फरार
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026