Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
rewaribreaking
रेवाड़ी के गांव#बिहारीपुर के प्रसिद्ध#कबीरपंथी आश्रम में बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम#5 चांदी के छत्र# 14000 की नकदी और मोबाइल लेकर चोर फरार
Rewari, Rewari
| Sep 11, 2026
#बिहारीपुर
#कबीरपंथी
#5
MORE NEWS
पत्नी से था दोस्त का अवैध संबंध#दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या#यूं हुआ गिरफ़्तार
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों से रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर बढ़ी यात्रियों की सुविधा रेवाड़ी। रेवाड़ी से दिल्ली के बीच शुरू की गई डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस सेवा की ओर यात्रियों का रुझान बढ़ रहा है। सेवा शुरू होने के महज एक सप्ताह में करीब पांच हजार यात्री डीटीसी बसों से दिल्ली तक सफर कर चुके हैं। रेवाड़ी सब स्टैंड से प्रतिदिन औसतन 500 यात्री इन बसों का लाभ उठा रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग उत्साहित है। डीटीसी बसों के संचालन से रेवाड़ी से राजधानी दिल्ली तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए सफर पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हुआ है। 33 यात्रियों की क्षमता वाली इन बसों में सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। बसें निर्धारित समय के मुकाबले करीब 20 मिनट पहले दिल्ली पहुंच रही हैं। इससे नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को खास राहत मिली है डीटीसी बस सेवा शुरू होने के बाद रेवाड़ी से दिल्ली रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों के 15 चक्कर कम किए गए हैं। डिपो के बूथ पर इन बसों को दस मिनट का निर्धारित समय दिया जा रहा है। वीरवार को शाम छह बजे तक कुल नौ चक्कर यह बसें लगा चुकी थी। डीटीसी बसों का किराया हरियाणा रोडवेज की एसी बसों के लगभग बराबर है। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाए बिना अपेक्षाकृत सुविधाजनक और समयबद्ध सफर मिल रहा है। नियमित रूप से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अन्य राज्यों के लिए भी सेवा बढ़ाने की तैयारी रेवाड़ी से दिल्ली के बीच डीटीसी सेवा को मिली प्रतिक्रिया के बाद अब अन्य राज्यों के लिए भी डीटीसी बस सेवा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवहन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की ओर से संभावित रूटों और यात्रियों की जरूरत का आकलन किया जा रहा है। यदि इन प्रयासों को मंजूरी मिलती है तो रेवाड़ी से दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए भी सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बढ़ सकते हैं। डीटीसी सेवा शुरू होने से रेवाड़ी के यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प मिला है। पहले सप्ताह में पांच हजार यात्रियों का सफर करना इस सेवा की शुरुआती सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
रेवाड़ी के गांव#बिहारीपुर के प्रसिद्ध#कबीरपंथी आश्रम में बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम#5 चांदी के छत्र# 14000 की नकदी और मोबाइल लेकर चोर फरार Part 2
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
रेवाड़ी के गांव#बिहारीपुर के प्रसिद्ध#कबीरपंथी आश्रम में बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम#5 चांदी के छत्र# 14000 की नकदी और मोबाइल लेकर चोर फरार Part 3
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
रेवाड़ी के गांव#बिहारीपुर के प्रसिद्ध#कबीरपंथी आश्रम में बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम#5 चांदी के छत्र# 14000 की नकदी और मोबाइल लेकर चोर फरार Part 1
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
रेवाड़ी के गांव#बिहारीपुर के प्रसिद्ध#कबीरपंथी आश्रम में बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम#5 चांदी के छत्र# 14000 की नकदी और मोबाइल लेकर चोर फरार
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026
आईजी साउथ रेंज ने किया जिला पुलिस लाईन रेवाड़ी का दौरा, इस दौरान जिला पुलिस द्वारा जब्त किए गए नशीले पदार्थों की मदों का किया औचक निरीक्षण। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। साउथ रेंज आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल, आईपीएस ने बुधवार को जिला पुलिस लाईन रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में रेवाड़ी पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों का निस्तारण प्रक्रिया से पहले बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण व जिला पुलिस लाईन के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी मोजुद रहे। आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पुलिस द्वारा पकड़े गए नशीले पदार्थों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मादक पदार्थों की मात्रा, सील की स्थिति, वजन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि निस्तारण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार हो सके। वजन मापने और सील की जांच के बाद उन्होंने मौजूद अधिकारियों को जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पुलिस कल्याण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा की पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक और डेटा का बेहतर इस्तेमाल किया जाए ताकि अपराधियों पर लगाम कसी जा सके। अपराध प्रक्रिया, लंबित मुकदमों और गिरफ्तारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नशे के सौदागरों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाए।
Rewari, Rewari | Sep 10, 2026
एडीजीपी डॉ सीएस राव ने रेवाड़ी पुलिस लाइन में बहुमंजिला आवासीय टावर एवं 'जिओ रेजिडेंस' का किया भव्य उद्घाटन --हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित 24 आधुनिक फ्लैट्स (टावर) और 'जिओ रेजिडेंस' का हुआ लोकार्पण रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी जिला पुलिस लाइन में जवानों और अधिकारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा आवासीय बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार को कमांडेंट जनरल (होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस) एडीजीपी डॉ सीएस राव, आईपीएस ने रेवाड़ी पुलिस लाइन परिसर का विशेष दौरा कर नवनिर्मित बहुमंजिला आवासीय टावर एवं 'जिओ रेजिडेंस' का विधिवत उद्घाटन किया और इन्हें पुलिस विभाग को समर्पित किया। कार्यक्रम में साउथ रेंज के आईजी ओम प्रकाश नरवाल, आईपीएस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने मुख्य अतिथि एडीजीपी डॉ सीएस राव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नवनिर्मित आवासों की प्रमुख विशेषताएं आधुनिक बहुमंजिला आवासीय टावर: पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों की रिहायशी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 24 आधुनिक फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। इन फ्लैट्स में लिफ्ट, अग्निशामक यंत्र (फायर फाइटिंग सिस्टम), सुरक्षित पार्किंग तथा 24 घंटे निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। जिओ रेजिडेंस : राजपत्रित अधिकारियों के लिए बनाए गए इस नए आवास का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया गया है। इसमें अधिकारियों की प्रशासनिक आवश्यकताओं और पारिवारिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्य अतिथि डॉ सीएस राव ने रिबन काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर भवनों का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने नए परिसरों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उपस्थित अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए एडीजीपी डॉ सीएस राव ने कहा की "पुलिस बल दिन-रात और हर मौसम में जनता की सुरक्षा में तत्पर रहता है। ऐसे में जवानों की पारिवारिक चिंताओं को दूर करना और उन्हें एक बेहतर आवासीय माहौल प्रदान करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन आधुनिक सुविधाओं से निश्चित रूप से हमारे जवानों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी कार्यक्षमता में निखार आएगा। इस दौरान आईजी साउथ रेंज ओम प्रकाश नरवाल और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने नए भवनों के निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में आवासों की मांग काफी समय से लंबित थी। इस आवासीय टावर के शुरू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इस गरिमामयी अवसर पर साउथ रेंज आईजी ओम प्रकाश नरवाल, एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, एएसपी दीपिका अग्रवाल, डीएसपी हैडक्वाटर संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई विकास शर्मा, एक्सएन राजेश कुमार सहित पुलिस प्रशासन व हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Rewari, Rewari | Sep 10, 2026