Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

News in Rewari

ये सीसीटीवी वीडियो आप को हैरान कर देगा#शातिर लड़कियों का कारनामा

ये सीसीटीवी वीडियो आप को हैरान कर देगा#शातिर लड़कियों का कारनामा

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

ये सीसीटीवी वीडियो आप को हैरान कर देगा#शातिर लड़कियों का कारनामा

ये सीसीटीवी वीडियो आप को हैरान कर देगा#शातिर लड़कियों का कारनामा

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

रेवाड़ी में चोरों ने 3 दुकानों के ताले तोड़े:CSC सेंटर से 60 हजार कैश चोरी; गोकलगढ़ में भी वारदात

रेवाड़ी में सोमवार की रात चोरों ने लिसाना और गोकलगढ़ में दुकानों को निशाना बनाया। लिसाना स्थित सीएससी सेंटर से चोर करीब 60 हजार रुपए नकद और सामान चोरी कर ले गए। वहीं, गोकलगढ़ में भी दो दुकानों के ताले तोड़े गए, हालांकि वहां से चोरी होने की सूचना नहीं है। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नयागांव निवासी मोनू राठी ने बताया कि उसने लिसाना में किराए पर दुकान लेकर सीएससी सेंटर शुरू किया हुआ है। सोमवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो मुख्य ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर सीएससी सेंटर से करीब 60 हजार रुपए नकद और कुछ कीमती सामान गायब मिला। मोनू ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन वे काम नहीं कर रहे थे।

गोकलगढ़ में दो दुकानों के ताले टूटे

गोकलगढ़ में भी चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े। हालांकि, पुलिस के अनुसार आरोपी यहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

अज्ञात चोरों पर केस दर्ज

सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि लिसाना के सीएससी सेंटर में चोरी हुई है, जबकि गोकलगढ़ में दुकानों के ताले टूटे मिले हैं। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

रेवाड़ी में चोरों ने 3 दुकानों के ताले तोड़े:CSC सेंटर से 60 हजार कैश चोरी; गोकलगढ़ में भी वारदात रेवाड़ी में सोमवार की रात चोरों ने लिसाना और गोकलगढ़ में दुकानों को निशाना बनाया। लिसाना स्थित सीएससी सेंटर से चोर करीब 60 हजार रुपए नकद और सामान चोरी कर ले गए। वहीं, गोकलगढ़ में भी दो दुकानों के ताले तोड़े गए, हालांकि वहां से चोरी होने की सूचना नहीं है। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नयागांव निवासी मोनू राठी ने बताया कि उसने लिसाना में किराए पर दुकान लेकर सीएससी सेंटर शुरू किया हुआ है। सोमवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो मुख्य ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सीएससी सेंटर से करीब 60 हजार रुपए नकद और कुछ कीमती सामान गायब मिला। मोनू ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन वे काम नहीं कर रहे थे। गोकलगढ़ में दो दुकानों के ताले टूटे गोकलगढ़ में भी चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े। हालांकि, पुलिस के अनुसार आरोपी यहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अज्ञात चोरों पर केस दर्ज सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि लिसाना के सीएससी सेंटर में चोरी हुई है, जबकि गोकलगढ़ में दुकानों के ताले टूटे मिले हैं। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

13 अगस्त को रेवाड़ी पहुंचेंगे दुष्यंत चौटाला, ‘चाय पर चर्चा’ के जरिए करेंगे जनसंपर्क
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। 
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 13 अगस्त को रेवाड़ी जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर मंगलवार को बावल रेस्ट हाउस में जेजेपी जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुष्यंत चौटाला के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव ने की।

दुष्यंत चौटाला अपने दौरे के दौरान जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नैचाना में जोखी चौहान के माता-पिता की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे विभिन्न गांवों में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दुष्यंत चौटाला हरचंदपुर में भीम पत्रकार के घर, साबन में एडवोकेट स्वयंवर के भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने, शेखपुर में महेंद्र कोच के निवास, बिदावास में जनसभा एवं भरत नंबरदार के चाय कार्यक्रम, साल्हावास में आजाद पटेल द्वारा आयोजित लंच कार्यक्रम तथा गोल्डन विला में सोनू जांगिड़ के चाय कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की। जेजेपी नेताओं ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के रेवाड़ी दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटेंगे।

बैठक में उपेंद्र महलावत, लविंद्र यादव, चौधरी देवी राम, राजबीर तिहाड़ा, भरत नंबरदार, एडवोकेट सत्येंद्र झाबुआ, ज्योति सांगवान, आजाद पटेल, जगदीश प्राणपुरा, राजू चौधरी, भूपेंद्र शेखपुर, झम्मन सिंह, सुमन शर्मा, कमलेश डाबला, महेंद्र शेखपुर, भीम पत्रकार, सरजीत टिकला और कमल शर्मा मंगलेश्वर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#दुष्यंत_चौटाला #दुष्यंत_चौटाला_रेवाड़ी #रेवाड़ी #जेजेपी #जननायक_जनता_पार्टी #चाय_पर_चर्चा #रेवाड़ी_न्यूज़ #हरियाणा_राजनीति #हरियाणा_न्यूज़ #राजनीतिक_कार्यक्रम #जनसंपर्क #जेजेपी_रेवाड़ी

13 अगस्त को रेवाड़ी पहुंचेंगे दुष्यंत चौटाला, ‘चाय पर चर्चा’ के जरिए करेंगे जनसंपर्क रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 13 अगस्त को रेवाड़ी जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर मंगलवार को बावल रेस्ट हाउस में जेजेपी जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुष्यंत चौटाला के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव ने की। दुष्यंत चौटाला अपने दौरे के दौरान जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नैचाना में जोखी चौहान के माता-पिता की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे विभिन्न गांवों में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दुष्यंत चौटाला हरचंदपुर में भीम पत्रकार के घर, साबन में एडवोकेट स्वयंवर के भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने, शेखपुर में महेंद्र कोच के निवास, बिदावास में जनसभा एवं भरत नंबरदार के चाय कार्यक्रम, साल्हावास में आजाद पटेल द्वारा आयोजित लंच कार्यक्रम तथा गोल्डन विला में सोनू जांगिड़ के चाय कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की। जेजेपी नेताओं ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के रेवाड़ी दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटेंगे। बैठक में उपेंद्र महलावत, लविंद्र यादव, चौधरी देवी राम, राजबीर तिहाड़ा, भरत नंबरदार, एडवोकेट सत्येंद्र झाबुआ, ज्योति सांगवान, आजाद पटेल, जगदीश प्राणपुरा, राजू चौधरी, भूपेंद्र शेखपुर, झम्मन सिंह, सुमन शर्मा, कमलेश डाबला, महेंद्र शेखपुर, भीम पत्रकार, सरजीत टिकला और कमल शर्मा मंगलेश्वर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। #दुष्यंत_चौटाला #दुष्यंत_चौटाला_रेवाड़ी #रेवाड़ी #जेजेपी #जननायक_जनता_पार्टी #चाय_पर_चर्चा #रेवाड़ी_न्यूज़ #हरियाणा_राजनीति #हरियाणा_न्यूज़ #राजनीतिक_कार्यक्रम #जनसंपर्क #जेजेपी_रेवाड़ी

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

रेवाड़ी # शिव चौक पर शम्मी शर्मा के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया * भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरविंद यादव ने की शिरकत

रेवाड़ी # शिव चौक पर शम्मी शर्मा के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया * भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरविंद यादव ने की शिरकत

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

रेवाड़ी हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय * जल अभिषेक करने के लिए सुबह सबेरे पहुंचे शिव भक्त

रेवाड़ी हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय * जल अभिषेक करने के लिए सुबह सबेरे पहुंचे शिव भक्त

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

रेवाड़ी में बेकाबू गोवंश का कहर: एक ही दिन में दो की मौत#प्रशासन के 'कैटल फ्री' के दावों की खुली पोल#माता चौक पर टहलने निकले पार्षद के बुजुर्ग भाई को गाय ने पटका, मौत
#रिटायर्ड कैप्टन की भी एक हादसे में गई जान; बदतर होते हालात से लोगों में भारी रोष....

रेवाड़ी में बेकाबू गोवंश का कहर: एक ही दिन में दो की मौत#प्रशासन के 'कैटल फ्री' के दावों की खुली पोल#माता चौक पर टहलने निकले पार्षद के बुजुर्ग भाई को गाय ने पटका, मौत #रिटायर्ड कैप्टन की भी एक हादसे में गई जान; बदतर होते हालात से लोगों में भारी रोष....

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

धर्म व साधना रूपी नदी में उतरकर ही हो सकता है जीव मात्र का कल्याण: सरस्वती भूषण माता जी

37वें वर्षयोग पर रानीला से पैदल विहार कर रेवाड़ी पहुंचा मुनि संघ, कलश स्थापना कार्यक्रम में उमड़ा जैन समाज

रेवाड़ी। 37वें वर्षयोग के अवसर पर रानीला से पैदल विहार करते हुए मुनि संघ के रेवाड़ी पहुंचने पर जैन समाज की ओर से श्रद्धा और भक्ति के साथ स्वागत किया गया। श्री  दिगम्बर अतिशय नसिया जी में आयोजित कार्यक्रम में मंगलाचरण मीनाक्षी जैन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉक्टर घनश्याम मित्तल और डॉक्टर सीमा मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

समारोह के दौरान कलश स्थापना का आयोजन किया गया। कलश स्थापना की जिम्मेदारी दीनदयाल, राहुल जैन, महेंद्र जैन, अजय जैन, धीरज जैन और हेमराज जैन सहित समाज के लोगों ने निभाई।
झंडारोहण अजीत पंसारी परिवार द्वारा किया गया। वहीं 
माता जी को वस्त्र भेंट हेमराज और विजय जैन परिवार द्वारा किए गए। 

इस अवसर पर सरस्वती भूषण माता जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलश स्थापना का उद्देश्य घर-घर में मांगलिक भावनाओं का संचार करना और सभी को मंगल भावना से इस चातुर्मास के भक्ति सागर से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि चातुर्मास के दौरान समय का सदुपयोग करना चाहिए।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सरिता बहती चली जाती है, जो व्यक्ति किनारे पर खड़ा रहता है, वह अपनी प्यास नहीं बुझा सकता। लेकिन जो नदी में उतर जाता है, वही निर्मल जल से अपनी प्यास शांत कर सकता है। इसी प्रकार जीवन में भी अवसर का लाभ उठाकर धर्म और साधना से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां गुरु आते हैं, वह स्थान तीर्थ बन जाता है।

वहीं संघस्थ प्रियंका दीदी ने भी श्रद्धालुओं से समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय रूपी सर के पीछे कांटे होते हैं और आगे बाल होते हैं, इसलिए जो समय को आगे से पकड़ लेता है, वही जीवन में उसका लाभ उठा पाता है। समय निकल जाने के बाद उसे पकड़ना संभव नहीं होता।

कार्यक्रम में त्रिलोक धाम के कार्याध्यक्ष महेंद्र जैन सहित विवेक विहार दिल्ली, रोहिणी दिल्ली, ज्योति कॉलोनी दिल्ली, कैलाश नगर और विहारी कॉलोनी रोहतक पश्चिम विहार बहादुरगढ़ गोहाना से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए।

इसके अलावा जैन समाज के प्रधान महेंद्र जैन, अजय जैन, हेमराज जैन, अरविंद जैन, राकेश जैन, मुनि संघ के प्रधान सतीश जैन, अमित जैन, नितिन जैन, प्रीति जैन, पूनम जैन, रितु जैन तथा नसिया जी के प्रधान राज कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मुनि संघ के रेवाड़ी आगमन को लेकर जैन समाज में काफी उत्साह रहा और श्रद्धालुओं ने चातुर्मास के दौरान धर्म, साधना और सेवा से जुड़कर समय का सदुपयोग करने का संकल्प लिया।

धर्म व साधना रूपी नदी में उतरकर ही हो सकता है जीव मात्र का कल्याण: सरस्वती भूषण माता जी 37वें वर्षयोग पर रानीला से पैदल विहार कर रेवाड़ी पहुंचा मुनि संघ, कलश स्थापना कार्यक्रम में उमड़ा जैन समाज रेवाड़ी। 37वें वर्षयोग के अवसर पर रानीला से पैदल विहार करते हुए मुनि संघ के रेवाड़ी पहुंचने पर जैन समाज की ओर से श्रद्धा और भक्ति के साथ स्वागत किया गया। श्री दिगम्बर अतिशय नसिया जी में आयोजित कार्यक्रम में मंगलाचरण मीनाक्षी जैन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉक्टर घनश्याम मित्तल और डॉक्टर सीमा मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समारोह के दौरान कलश स्थापना का आयोजन किया गया। कलश स्थापना की जिम्मेदारी दीनदयाल, राहुल जैन, महेंद्र जैन, अजय जैन, धीरज जैन और हेमराज जैन सहित समाज के लोगों ने निभाई। झंडारोहण अजीत पंसारी परिवार द्वारा किया गया। वहीं माता जी को वस्त्र भेंट हेमराज और विजय जैन परिवार द्वारा किए गए। इस अवसर पर सरस्वती भूषण माता जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलश स्थापना का उद्देश्य घर-घर में मांगलिक भावनाओं का संचार करना और सभी को मंगल भावना से इस चातुर्मास के भक्ति सागर से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि चातुर्मास के दौरान समय का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सरिता बहती चली जाती है, जो व्यक्ति किनारे पर खड़ा रहता है, वह अपनी प्यास नहीं बुझा सकता। लेकिन जो नदी में उतर जाता है, वही निर्मल जल से अपनी प्यास शांत कर सकता है। इसी प्रकार जीवन में भी अवसर का लाभ उठाकर धर्म और साधना से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां गुरु आते हैं, वह स्थान तीर्थ बन जाता है। वहीं संघस्थ प्रियंका दीदी ने भी श्रद्धालुओं से समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय रूपी सर के पीछे कांटे होते हैं और आगे बाल होते हैं, इसलिए जो समय को आगे से पकड़ लेता है, वही जीवन में उसका लाभ उठा पाता है। समय निकल जाने के बाद उसे पकड़ना संभव नहीं होता। कार्यक्रम में त्रिलोक धाम के कार्याध्यक्ष महेंद्र जैन सहित विवेक विहार दिल्ली, रोहिणी दिल्ली, ज्योति कॉलोनी दिल्ली, कैलाश नगर और विहारी कॉलोनी रोहतक पश्चिम विहार बहादुरगढ़ गोहाना से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए। इसके अलावा जैन समाज के प्रधान महेंद्र जैन, अजय जैन, हेमराज जैन, अरविंद जैन, राकेश जैन, मुनि संघ के प्रधान सतीश जैन, अमित जैन, नितिन जैन, प्रीति जैन, पूनम जैन, रितु जैन तथा नसिया जी के प्रधान राज कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मुनि संघ के रेवाड़ी आगमन को लेकर जैन समाज में काफी उत्साह रहा और श्रद्धालुओं ने चातुर्मास के दौरान धर्म, साधना और सेवा से जुड़कर समय का सदुपयोग करने का संकल्प लिया।

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

आवारा पशु से टकराकर स्कूटी सवार#बुजुर्ग की मौत# प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

आवारा पशु से टकराकर स्कूटी सवार#बुजुर्ग की मौत# प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026