जनता दरबार में एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने गुरुवार को जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पुलिस से संबंधित अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को एसपी के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।
उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम लोगों की शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।