प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ऋण वितरण की धीमी रफ्तार पर डीएम नाराज
बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा कर समयबद्ध ऋण देने का निर्देश
जहानाबाद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए बैंक ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने नाराजगी जताई। बुधवार को योजना की समीक्षा के दौरान ऋण स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए बैंक ऋण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने एलडीएम को सभी संबंधित बैंकर्स के साथ भौतिक बैठक आयोजित कर बैंकवार लंबित मामलों की समीक्षा करने तथा पात्र आवेदकों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने बैंकवार प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए सोलर पैनल अधिष्ठापन की प्रक्रिया में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि ऋण वितरण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित सभी कनीय अभियंता