पोड़ैयाहाट: बक्सरा में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष ग्राम सभा व रिफॉर्म उत्सव आयोजित
पोड़ैयाहाट प्रखण्ड के बक्सरा पंचायत सचिवालय में 02 अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा एवं रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के उद्देश्य, महत्व, कार्यप्रणाली एवं ग्राम पंचायत के समग्र विकास,जनभागीदारी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।