प्रयागराज के फूलपुर पुलिस पर गंभीर आरोप!
SHO समेत 8 पुलिसकर्मियों पर थाने के अंदर पिटाई का आरोप, ICU में जिंदगी-मौत से जूझ रहा युवक
पीड़ित ग्राम प्रधान ने उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
लड़की को भगाने के आरोप में कई लोगों को लाया गया था थाने
प्रयागराज। प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र ग्राम सभा बोड़इ के पीड़ित प्रधान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया हैं
पीड़ित अजय कुमार भारतीया का आरोप है कि उसे शक के आधार पर थाने ले जाया गया, जहां उसके साथ बेल्ट, पाइप और बूटों से बेरहमी से मारा-पीटा गया
पीड़ित परिवार के मुताबिक, मामले में फूलपुर थाना प्रभारी शेष नाथ पाल, तीन SI सौरभ शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार और संतोष राय तथा चार कांस्टेबल मृत्युंजय, श्रेयष मिश्रा, अर्जुन सिंह और एक अन्य सिपाही पर आरोप लगाए गए हैं।
परिवार का दावा है कि प्रधान मन्नी लाल भारतीया द्वारा कथित तौर पर दलाल के माध्यम से ₹1.50 लाख दिए जाने के बाद उनके बेटे को छोड़ा गया। आरोप है कि घर पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद अजय की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ICU में भर्ती कर लिया।
परिवार के अनुसार, अजय पिछले 10 दिनों से ICU में उपचाराधीन है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
अब पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। परिवार को यह आशंका भी सता रही है कि कहीं उन्हें या उनके परिजनों को किसी फर्जी मुकदमे में न फंसा दिया जाए।
अगर आरोप गलत हैं तो निष्पक्ष जांच में सच्चाई आ जाएगी।
Bara, Allahabad | Sep 13, 2026