आज देखिए, किस तरह सूरज खिलखिलाकर चमक रहा है। काश! यही सूरज तीन दिन पहले निकल आया होता, तो शायद आज किसानों की खड़ी फसलें इस तरह जमीन पर नहीं बिछी होतीं।
साल भर खून-पसीना एक करके किसानों ने जो फसल तैयार की थी, आज वही फसल बेमौसम बारिश और प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गई।
लेकिन क्या करें साहब! प्रकृति के आगे न कभी किसी की चली है और न कभी चल पाएगी।
ये तो प्रकृति की माया है, वही जाने!
बस अफसोस इस बात का है कि आज सूरज तो खिलखिला रहा है, लेकिन जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनके चेहरों की मुस्कान कहीं खो गई है।
दीपक जायसवाल, ✍️