🚆 माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी पटना-गया आरआरटीएस परियोजना से जहानाबाद के विकास को मिलेगी नई गति
🔹 प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उप विकास आयुक्त, जहानाबाद श्री आदित्य कुमार पीयूष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
🔹 लगभग 105 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित पटना-गया आरआरटीएस कॉरिडोर के अंतर्गत जहानाबाद जिले में 04 से 05 स्टेशन विकसित किए जाने का प्रस्ताव है।
🔹 बैठक में मार्ग निर्धारण, भूमि अधिग्रहण एवं परियोजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
🔹 परियोजना से बेहतर परिवहन सुविधा, नियोजित शहरी विकास, निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।
✨ आधुनिक परिवहन व्यवस्था एवं आर्थिक विकास की दिशा में बढ़ता जहानाबाद।
#RRTS #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
25 views | Jehanabad, Bihar | Nov 25, 2026