🇮🇳 संविधान दिवस: संवैधानिक मूल्यों से जागरूक हो रही नई पीढ़ी
संविधान दिवस के अवसर पर जहानाबाद जिले के सभी विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
🔹 संविधान की प्रस्तावना का पोस्टर तैयार कर विद्यालयों में प्रदर्शित किया गया।
🔹 संविधान निर्माण में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को स्मरण किया गया।
🔹 चित्रकला, पेंटिंग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
🔹 प्रभात फेरी के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
✨ संविधान का ज्ञान, अधिकारों का सम्मान और कर्तव्यों का निर्वहन — जिम्मेदार नागरिक बनने की पहचान।
#संविधान_दिवस #जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद