🇮🇳 संविधान दिवस: बाबा साहब को नमन, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प
🔹 संविधान दिवस के अवसर पर अम्बेडकर चौक, जहानाबाद में उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पीयूष सहित वरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
🔹 संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक आदर्शों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
🔹 सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने तथा मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन की अपील की गई।
✨ संविधान का सम्मान, लोकतंत्र की पहचान।
#संविधान_दिवस #बाबासाहब_अम्बेडकर
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद