🏫 कायाकल्प अभियान की समीक्षा; लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश
उप विकास आयुक्त, जहानाबाद श्री आदित्य कुमार पीयूष की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख निर्देश दिए गए—
🔹 स्वीकृति के स्तर पर लंबित 11 योजनाओं का नियमानुसार निष्पादन करना।
🔹 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाना एवं पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करना।
🔹 प्रत्येक पंचायत में दो अतिरिक्त वर्गकक्षों के निर्माण हेतु विद्यालयों का चयन करना।
🔹 शिक्षा विभाग की लगभग 850 पूर्ण योजनाओं को 27 नवंबर तक कायाकल्प पोर्टल पर अद्यतन करना।
🔹 स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की पूर्ण एवं प्रगतिरत योजनाओं की वास्तविक स्थिति पोर्टल पर दर्ज करना।
🔹 सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना।
#कायाकल्प_अभियान #जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Nov 26, 2026