🌊 दरधा नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को लेकर जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित
उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पीयूष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दरधा नदी से गाद निकासी, घाट निर्माण, अतिक्रमण हटाने एवं प्रदूषण नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की गई।
🔹 नदी में कचरा फेंकने पर रोक हेतु पुल के दोनों ओर लोहे की जाली लगाने का निर्देश।
🔹 नदी किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का निर्देश।
🔹 बायोमेडिकल वेस्ट की जांच हेतु नगर परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश।
🔹 STP निर्माण में तेजी लाने एवं नालों के मुहाने पर जाली लगाने का निर्देश।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
स्वच्छ दरधा नदी, स्वच्छ जहानाबाद! 🌿
#दरधा_नदी #जिला_गंगा_समिति #स्वच्छता #नदी_संरक्षण #प्रदूषण_मुक्त_जहानाबाद जिला_प्रशासन_जहानाबाद
1 views | Jehanabad, Bihar | Nov 26, 2026