उज्जैन: ट्रेनों में महिला यात्रियों के कंगन काटने वाली गैंग का पर्दाफाश, 9.50 लाख के माल के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार 🚆🚨
रेलवे स्टेशन उज्जैन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चलती ट्रेनों में महिला यात्रियों के हाथों से सोने के कंगन काटकर चोरी करने वाली एक शातिर अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी चार आरोपियों—अभिजीत पवार, कुणाल गायकवाड़, नरेश गायकवाड़ और हुसैन शेख—को गिरफ्तार किया है। इन शातिर चोरों के पास से 69 ग्राम सोने के कटे हुए कंगन और चार कटर सहित करीब 9.50 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। बीते 15 दिनों में काचिगुड़ा और नर्मदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में हुई इन वारदातों को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से सुलझाया गया है।
#UjjainNews #GRPPolice #CrimeNews #IndianRailways #siti24ujjain