उज्जैन: 'स्वामित्व योजना' में नई जिम्मेदारियों से नाराज पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 📝🏢
मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर उज्जैन जिले के सैकड़ों पटवारियों ने सरकार की "स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026" योजना में पटवारियों को व्यक्तिगत दायित्व सौंपे जाने का कड़ा विरोध किया है। पटवारियों ने कोठी पैलेस पर एकत्रित होकर रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ का कहना है कि वे योजना का स्वागत करते हैं, लेकिन ग्रामीण आबादी भूमि का प्रबंधन पंचायत विभाग का है, इसलिए पटवारियों को ई-केवाईसी और पंजीयन जैसे व्यावहारिक कठिनाई वाले कार्यों से पूर्णतः मुक्त रखा जाना चाहिए।
#UjjainNews #PatwariSangh #SwamitvaYojana #UjjainAdministration #siti24ujjain