उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण पर शहर काजी का बयान- '650 साल पुरानी है शाही मस्जिद, ऐतिहासिक धरोहरों से न हो छेड़छाड़' 🕌🛑
आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत धार्मिक स्थलों को हटाने के मामले में शहर काजी खलीकु रहमान ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि शाही मस्जिद 100-150 नहीं, बल्कि 650 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर है और इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। शहर काजी ने स्पष्ट किया कि मुस्लिम समाज सिंहस्थ के सफल आयोजन के पूरी तरह पक्ष में है, लेकिन प्रशासन को जनआस्था और ऐतिहासिकता का सम्मान करते हुए धार्मिक स्थलों को यथावत रखने का प्रयास करना चाहिए।
#Simhastha2028 #UjjainNews #ShahiMasjid #UjjainDevelopment #siti24ujjain