तराना: आदिवासी मजदूर की करंट लगने से मौत, न्याय की मांग को लेकर सिविल अस्पताल में धरने पर बैठे विधायक महेश परमार ⚡🛑
उज्जैन जिले के तराना स्थित सुमराखेड़ा में नर्मदा पाइप लाइन प्रोजेक्ट में मजदूरी कर रहे 24 वर्षीय आदिवासी युवक विजय की करंट लगने से मौत हो गई। झाबुआ निवासी यह युवक कंधे पर बांस ले जाते समय बिजली के तार की चपेट में आ गया था। घटना के बाद मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर तराना विधायक महेश परमार परिजनों के साथ सिविल अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। विधायक ने इस घटना को ठेकेदार और सिस्टम की बड़ी लापरवाही करार देते हुए कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, उनका यह धरना जारी रहेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
#UjjainNews #Tarana #TribalRights #MaheshParmar #siti24ujjain