उज्जैन: माधव क्लब परिसर में खूनी संघर्ष, पुराने प्लॉट विवाद में भिड़े दो चर्चित परिवार 🚨💥
उज्जैन के प्रतिष्ठित माधव क्लब परिसर में एक पुराने प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष हो गया। यह विवाद शहर के चर्चित दूध डेयरी संचालक मोहन वासवानी के बेटे नरेश वासवानी और भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास के पिता शेखर श्रीवास के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच सालों से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। गौरतलब है कि शहर के मशहूर 'होटल शांति पैलेस' को ब्लास्ट कर धराशायी किए जाने के चर्चित मामले में मोहन वासवानी ही शिकायतकर्ता थे, जबकि शेखर श्रीवास उस होटल के संचालक रहे हैं। सरेआम हुई इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।
#UjjainNews #MadhavClub #CrimeNews #UjjainPolice #siti24ujjain