उज्जैन: 17 सितंबर को शिप्रा तट पर प्रज्वलित होंगे 25 लाख दीप, संभागायुक्त और ADG ने किया CM के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण 🪔✨
'सेवा से संकल्प अभियान' के तहत 17 सितंबर को उज्जैन में शिप्रा मैया के विभिन्न घाटों और श्री महाकाल महालोक क्षेत्र में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संभागायुक्त आशीष सिंह और एडीजी राकेश गुप्ता ने रामघाट व दत्त अखाड़ा घाट सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस विश्व रिकॉर्ड वाले आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब 22,500 वॉलिंटियर्स अपनी सहभागिता देंगे, जिसके लिए पूरे क्षेत्र को 7 प्रमुख सेक्टरों और 250 सब-सेक्टरों में बांटा गया है।
#UjjainNews #Deepotsav #SevaSankalpAbhiyan #ShipraGhat #siti24ujjain