उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में सेवादारों और सफाईकर्मियों का हुआ सम्मान, श्रावण-भादौ में 1.88 करोड़ भक्तों को कराए सुगम दर्शन 🛕💐
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौ मास के दौरान अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और सफाई व हाउसकीपिंग स्टाफ का भव्य सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर आयोजित इस समारोह में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और प्रशासक प्रथम कौशिक ने कर्मियों को सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और सेवा भावना के कारण ही 1 करोड़ 88 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन प्राप्त हो सके, जो आगामी सिंहस्थ-2028 के लिए भी हमारी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
#Mahakaleshwar #UjjainNews #ShravanMaas #UjjainAdministration #siti24ujjain