सोरांव: सोरांव इलाके में आयोजित सोरांव महोत्सव में खेसारी लाल यादव के गानों से दर्शक हुए मगनमुग्ध
सोरांव में तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद लोककला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं।भोजपुरी गायक छोटा खेसारी लाल की प्रस्तुति के दौरान दर्शक गीतों पर झूमते नजर आए। मुंबई से आए दीपक सुहाना और भावना सिंह ने भी भोजपुरी गीत गाए। जिससे लोग खुश हुए।