अमरिया: जहानाबाद में चोरी की योजना नाकाम, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, हथियार और बाइक बरामद
जहानाबाद क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने निकले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मजार के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में तीन टॉर्च, एक हथौड़ा, एक बांका, दो सब्बल, एक अवैध चाकू और बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव, नौनी और रहीश के रूप में हुई है।