रांची : नवरात्रा के सप्तमी दिन बिंदु बांसाईर में मेला का आयोजन किया गया। मेला में मुख्य अतिथि के रूप में रांची लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय उपस्थित हुए। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आए कलाकारों ने अपने नृत्य व कला को मेला में प्रस्तुत किया और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला का उद्घाटन बाड़े पंचायत के मुखिया अनुपा उरांव, पंचायत समति सदस्य सुरजन गोड़ाईत, प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रो. डॉ.चंद्रदेव मुंडा, संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुंडा, पूर्व मुखिया हरिश्चंद्र पाहन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व बिंदु बांसाईर में धर्म गुरु महेंद्र मुंडा के द्वारा पूजा अर्चना किया गया। मेला में ईख, खिलौने, मिठाई की दुकान लगी हुई थी। मेला में काफी भीड़ देखी गई। मेला के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष , सचिव, कोषाध्यक्ष समेत ग्रमीणों का सराहनीय योगदान रहा।#viralvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Oct 18, 2026