रांची : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के कोटारी गांव में हर वर्ष की भांति इस साल भी मेला का आयोजन किया गया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आए कलाकारों ने अपने नृत्य व कला को मेला में प्रस्तुत किया और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संयोजक कार्यक्रम और बैठक विभाग झारखंड प्रदेश के स्वामी देवेंद्र प्रकाश, उप प्रमुख हरदेव साहू, प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रो. डॉ चंद्रदेव मुंडा, संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुंडा सहित कई अतिथि शामिल हुए। मेला में ईख, खिलौने, मिठाई की दुकान लगी हुई थी. मेला में प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रो० डॉ चंद्रदेव मुंडा के नेतृत्व में संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुंडा बैनर के साथ खोड़ा दल लेकर नृत्य करते हुए शामिल हुए। मेला में काफी भीड़ देखी गई. मेला की सुरक्षा व्यवस्था की कमान बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा के नेतृत्व में बुढ़मू पुलिस बल के जवान संभाल रहे थे। मेला के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अलावे ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।#virlvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Nov 25, 2026