रांची : छठ पूजा के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के सुमु गांव में मेला का आयोजन किया गया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आए कलाकारों ने अपने नृत्य एवं कला को मेला में प्रस्तुत किया और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला में कई खोड़ा दल नृत्य गान करते हुए शामिल हए। मेला में काफी भीड़ देखी गई। मेला में ईख खिलौने मिठाई की दुकान लगी हुई थी। मेला में मंच का उद्घाटन पूर्व सांसद रामटहल चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। मेला में जतरा खूंटा में पूजा एवं मेला का उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी,प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज साहू, उप प्रमुख हरदेव साहू, पूर्व प्रमुख सुमन पाहन, मुखिया सुमित्रा देवी, सीता देवी, विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव,जाकिर हुसैन,यूनुस अहमद अंसारी, सज्जाद अहमद अंसारी, सहित अन्य अतिथियों एवं मेला कमेटी के लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जतरा में नागपुरी कलाकार महावीर उरांव और इग्नेश के गीतों पर लोग देर शाम तक झूमते रहे। रिकॉर्डिंग डांस के साथ झूमर और खोड़हा नृत्य की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। सुमु, धोवइया, कोठा और कोटारी सारले सहित विभिन्न गांवों से आए खोड़ा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियां दीं। मेले में बड़े-बड़े झूले भी आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों और युवाओं ने जमकर खरीदारी की और मनोरंजन का आनंद लिया। भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रही। जतरा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान बुढ़मू पुलिस बल एवं उमेडंडा टीओपी प्रभारी सुधीर सोरेन संभाल रहे थे। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रमुख रामेश्वर पाहन, मोहन जायसवाल, सुनील साहू, सुरेश महतो, शर्मा महतो, रामेश्वर महतो, रामेश्वर गोप, पवन महतो , तस्लीम अंसारी जलेश्वर महतो सहित मेला कमेटी और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।#viralvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Nov 17, 2026