रांची : बिरसा जयंती के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के मुरवे गांव में हर वर्ष की भांति इस साल भी मेला का आयोजन किया गया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आए कलाकारों ने अपने नृत्य व कला को मेला में प्रस्तुत किया और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। इससे पूर्व मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, उप प्रमुख हरदेव साहू, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, बुुढ़मू मुखिया गंगोत्री देवी, प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रो. डॉ चंद्रदेव मुंडा, संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुंडा, कांग्रेस नेता युनूस अहमद अंसारी, राजू गोस्वामी सहित अन्य अतिथियां ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान अतिथियों ने लोगों को संबोधित करते हुए बिरसा मुंडा को याद किया और उनके द्वारा किए गए संघर्ष एवं कार्यों की बातें कही। उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मेला में ईख, खिलौने, मिठाई की दुकान लगी हुई थी। मेला में काफी भीड़ देखी गई। मेला के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक मुंडा , सचिव राजेश मुंडा , कोषाध्यक्ष महेंद्र मुंडा, संरक्षक शिबू मुंडा, भूषण मुंडा, बुधराम मुंडा, मोहन पाहन, महेश मुंडा, रवि मुंडा, गोकुल मुंडा, गणेश, जगदीप, सुखराम, जयलाल, जगदेव मुंडा समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।#viralvideoranchi
Burmu, Ranchi | Nov 15, 2026