रांची : बुढ़मू प्रखंड के सोसई में कार्तिक पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 23 और 24 नवंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय कबीरपंथी धार्मिक समारोह का आयोजन किया
गया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में कबीरपंथी श्रद्धालु, संत-महात्मा, महंत और सत्संग प्रेमी शामिल हुए।#virlvideoburmu
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशामुक्ति अभियान के तहत रैली निकाल कर गांव गांव में जाकर नशा मुक्ति होने का संदेश दिया।
सोसई गांव में पिछले 30 वर्षों से लगातार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का आयोजन एसके डीवी मिशन झारखंड के तत्वावधान में किया गया। इसमें मिशन के राज्य सलाहकार दिनेश यादव, राज्य उप प्रतिनिधि महंत शीत बसंत दास, राज्य प्रतिनिधि महंत प्रकाश दास, राज्य युवा प्रतिनिधि राहुल कुमार दास, राज्य महिला प्रतिनिधि कीर्ति कुमारी, राज्य परोपकारी कृष्णा मेहता, उप युवा प्रतिनिधि विवेक कुमार और उप महिला प्रतिनिधि अजरमती देवी, नीरज यादव, अशोक महतो, सुखु महतो, रघुनाथ मुंडा, सुलेंद्र लोहरा, पप्पू लोहरा, राजू लोहरा, शंकर महतो, महंत धनेश्वर दास, रविन्द्र बड़ाइक, मुरलीधर राम, सोनू शर्मा, युवराज सिंह, भीमसेन मुंडा, खुदिया सिंह, मारवाड़ी भगत, विनोद दास, संचारिया देवी, कमली देवी और दुलावती देवी ने भी आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक कार्यक्रम और बैठक विभाग झारखंड प्रदेश के स्वामी देवेंद्र प्रकाश हुए शामिल हुए . वही विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख हरदेव साहू, दारा सिंह, कमल मोदी शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
दो दिनों तक हुए धार्मिक आयोजन में 23 नवंबर को शाम चार बजे संध्या पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सभा एवं विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सत्संग, भजन-कीर्तन और भोजन भंडारे का आयोजन हुआ।
वहीं, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह छह बजे नशामुक्ति अभियान चलाया गया, जिसकी शुरुआत सोसई से होते हुए बड़का मुरू उमेडंडा, चलनीया होते हुए अपने गंतव्य स्थान सोसई पहुंचे, जहाँ नशा मुक्ति कार्यक्रम को समाप्त किया गया। सुबह नौ बजे गुरु महिमा पाठ एवं पूनम पाठ हुआ। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे सात्विक यज्ञ और आनंदी चौका आरती की गई। अंत में श्रद्धालुओं के बीच भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। इसी के साथ दो दिवसीय धार्मिक समारोह का समापन हुआ।
Burmu, Ranchi | Nov 24, 2026