रांची/बुढ़मू : देवथान के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के मुरूपीरी में मेला का आयोजन किया गया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आए कलाकारों ने अपने नृत्य एवं कला को मेला में प्रस्तुत किया और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला में ईख खिलौने मिठाई की दुकान लगी हुई थी. मेला में काफी भीड़ देखी गई। मेला में अतिथि के रूप में मुरुपिरी पंचायत के मुखिया सीता देवी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि विष्णु नारायण गिरी समेत कई नेता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेला मंच का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित करते हुए कई बातें कही. मेला के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।#virlvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Nov 21, 2026