बास्तानार: शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रशासनिक पहल, तीसरे शनिवार को 170 से अधिक स्कूलों में पहुंचा प्रशासन
जिले के शासकीय हाईस्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सघन निगरानी तंत्र स्थापित किया है।