बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश सरकार के नक्सल विरोधी अभियान पर उठाए सवाल, कहा- निर्दोषों की हत्या पर सुरक्षाबल रखें ध्यान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार के नक्सल ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार अपना अभियान चलाए, इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अभी गर्मी का मौसम है और फॉरेस्ट एरिया में आदिवासी इमली, महुआ, टोरा, चार और चिरौंजी जैसे वन उपज के लिए जंगल जाते हैं, जो उनकी आजीविका का मुख्य साधन है।