जिले के सभी विकासखंडों में दो गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने धुरागाँव में चौपाल लगाकर स्वच्छता दीदियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान गांव को स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ स्वच्छता व्यवस्था से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।