बास्तानार: कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने खाई फाइलेरिया की दवाई, कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दिए टिप्स
कलेक्टर आकाश छिकारा गुरुवार को दोपहर 3 बजे तोकापाल और बास्तानार विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर श्री छिकारा और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने मवालीभाटा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। साथ ही फाइलेरिया नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित दवाई वितरण कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने फाइलेरिया नियंत्रण की दवाई डीईसी खाई।