चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर चित्रकोट शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने संगीतमय मानस मंडली के मधुर भजनों एवं आध्यात्मिक प्रस्तुति का श्रवण कर किया। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने इस दौरान मंदिर पधारे सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ प्रेषित की।