रंगरा चौक: नवगछिया में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर लगेगा
किसी के लिए पैरों पर खड़ा होना सामान्य बात है, लेकिन किसी जरूरतमंद दिव्यांग के लिए यही सपना जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। आर्थिक तंगी के कारण कई लोग कृत्रिम अंग और जरूरी सहायता उपकरण नहीं खरीद पाते। ऐसे लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाने के लिए नवगछिया में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर लगाया जा रहा है।