नाबालिग अपहरण मामले में अपहरणकर्ता गिरफ्तार हो गया है. 10 सितंबर को वादी ने आवेदन दिया था कि सुलतान कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है. रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड अनुसंधान के क्रम में अपहृता मिल गयी. संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी. छापेमारी के क्रम में अभियुक्त चापर दियारा के सुलतान कुमार को गिरफ्तार किया गया.